खराब मौसम से हवाई यातायात प्रभावित: रांची एयरपोर्ट पर 10 विमान विलंब से पहुंचे, एक सेवा रद्द

रांची: शनिवार को खराब मौसम और एयर ट्रैफिक के कारण रांची एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाली 10 फ्लाइट्स निर्धारित समय से काफी विलंब से पहुंचीं, जबकि इंडिगो की दिल्ली-रांची उड़ान रद्द कर दी गई।

इंडिगो की पुणे-रांची फ्लाइट, जो सुबह 8:05 बजे पहुंचनी थी, दोपहर 2:17 बजे रांची पहुंची। वहीं, इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट सुबह 9:10 के बजाय 10:00 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट सुबह 10:10 के बजाय 11:20 बजे, और इंडिगो की पटना-रांची फ्लाइट सुबह 11:55 की जगह 1:40 बजे पहुंची।

दोपहर बाद की फ्लाइट्स पर भी असर दिखा। एयर इंडिया एक्सप्रेस की 1:25 बजे आने वाली फ्लाइट दोपहर 2:00 बजे, इंडिगो की 2:20 बजे रवाना होने वाली रांची-दिल्ली फ्लाइट शाम 4:05 बजे रवाना हुई।
इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट दोपहर 3:05 की जगह 3:30 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की 4:45 बजे आने वाली फ्लाइट शाम 5:40 बजे, और एक अन्य दिल्ली-रांची फ्लाइट जो शाम 6:20 बजे आनी थी, 7:02 बजे पहुंची।

एयरलाइंस अधिकारियों ने बताया कि मौसम की खराबी के कारण विजिबिलिटी में दिक्कत और हवाई मार्ग में ट्रैफिक की अधिकता से विमानों को देर हुई। स्थिति सामान्य होने के बाद उड़ानों की गति बहाल हुई।


Video thumbnail
JMM के केन्द्रीय महाधिवेशन का आज दूसरा दिन, क्या हेमंत चुने जाएंगे JMM के अध्यक्ष...
00:00
Video thumbnail
तेज प्रताप यादव की सीटिंग सीट हसनपुर और नीतीश के मंत्री सुनील कुमार के भोरे में क्या कह रहे समीकरण?
00:00
Video thumbnail
RLJP के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष का दावा, "हमारे बिना बिहार में नहीं बनेगी सरकार.." |Political News|
02:47
Video thumbnail
JMM अधिवेशन में। BJP पर बिफरे हेमंत दादा सोरेन
00:54
Video thumbnail
पशुपति ने NDA छोड़ने का किया सार्वजनिक ऐलान, न्यूज22स्कोप से बातचीत में बोले पशुपति पारस
04:16
Video thumbnail
JMM के महाधिवेशन को लेकर बीजेपी ने उठाया सवाल, मंत्री हफीजुल हसन के बयान पर झारखंड में सियासत गर्म
04:24
Video thumbnail
फुलवारी शरीफ में फिर चमकेगा तीन तारा या तीर लगाएगा जीत पर निशाना? JDU से श्याम रजक या अरुण मांझी?
13:45
Video thumbnail
"झारखंड के गांधी दिशोम गुरु : गुरुजी शिबू सोरेन का अटूट संघर्ष"
01:24
Video thumbnail
JMM के केन्द्रीय महाधिवेशन का आज दूसरा दिन, आज पार्टी के केन्द्रीय समिति का होगा गठन
03:55
Video thumbnail
"डुमरी पर फोकस करो जयराम! राजू महतो की दो टूक सलाह"
00:56