UPI सेवा रही ठप: देशभर में भुगतान में आई दिक्कतें, तीन घंटे तक यूजर्स परेशान

रांची: शनिवार को देश भर के यूपीआई (UPI) यूजर्स को पेमेंट फेल होने की बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक पेमेंट ट्रांजैक्शन बार-बार फेल हो रहा था। इस व्यवधान के कारण शॉपिंग, वाहन सर्विसिंग, ऑफिस फीस जमा जैसी कई जरूरी गतिविधियां प्रभावित रहीं। यह बीते 15 दिनों में तीसरी बार है जब यूपीआइ सेवा ठप रही।

इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी पेमेंट में हुई। यूजर्स ने बताया कि पैसा कट तो गया, लेकिन रिसीवर को नहीं पहुंचा। रांची सहित पूरे झारखंड में डीटीओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस कार्ड की प्रिंटिंग बाधित रही क्योंकि फीस पेमेंट नहीं हो सका।

कचहरी निवासी विष्णु कुमार ने कार सर्विसिंग के बाद पेमेंट करना चाहा, लेकिन यूपीआइ (UPI) फेल होने से वे परेशान हो गये। वहीं सोनम कुमारी ने घरेलू जरूरत की शॉपिंग की, लेकिन भुगतान नहीं हो सका और उन्हें बिना सामान लौटना पड़ा।

एनपीसीआई (NPCI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर पोस्ट करते हुए इस तकनीकी व्यवधान पर खेद जताया और कहा कि आंशिक समस्या थी, जिसे हल कर लिया गया है।

हाल के UPI व्यवधान:

दोपहर बाद सेवा बहाल हुई और यूजर्स को राहत मिली। हालांकि बार-बार इस तरह की तकनीकी समस्या से यूपीआइ पर निर्भर आम लोगों की चिंता बढ़ गई है

Jharkhand High Court: बिना अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के रहते बिना सरकारी अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की दूसरी पत्नी अनुकंपा नियुक्ति का दावा...

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...

Ranchi Railway Safety: लोदमा में WILD, 9 सेक्शन में HABD से...

रांची रेल मंडल में ट्रेनों की संरक्षा बढ़ाने के लिए लोदमा में WILD लगाया जा रहा है। HABD नौ सेक्शन में पहले से चालू...