बंगाल की खाड़ी से आई नम हवा ने बदला झारखंड का मौसम, ठनके से दो महिलाओं की मौत, ऑरेंज अलर्ट जारी

बोकारो: बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा के कारण झारखंड का मौसम बुधवार को अचानक बदल गया। मौसम विभाग ने 10 और 11 अप्रैल को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को राज्य के कई जिलों—गढ़वा, पलामू, रामगढ़, बोकारो, कोडरमा और रांची में बारिश हुई।

मौसम के इस बदलाव के बीच वज्रपात ने दो महिलाओं की जान ले ली और 12 लोग घायल हो गए। बोकारो जिले के गोमिया में 34 वर्षीय अनिता देवी की मौत ठनके की चपेट में आने से हो गई, जबकि गिरिडीह के राजधनवार में सरिता देवी (40) की वज्रपात से जान चली गई। वहीं दुलारी देवी (65) घायल हो गईं।

लातेहार के शीशी पंचायत में दोपहर करीब 3 बजे एक महिला और दो बच्चियां ठनके की चपेट में आकर घायल हो गईं। कोडरमा जिले के पपलो पंचायत स्थित संत मौर्य स्कूल में सुबह 11:30 बजे वज्रपात की घटना में 8 बच्चे घायल हो गए।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 10 से 15 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

बुधवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान डालटनगंज रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, बादल छाए रहने के कारण कई स्थानों पर तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

10 अप्रैल को देवघर, गिरिडीह, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा और धनबाद में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं, 12 अप्रैल को पूर्वी और मध्य झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है।

Video thumbnail
LIVE : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जिग्नेश मेवाणी ने बीजेपी पर बोला हमला
01:54:41
Video thumbnail
एनकाउंटर में 1 करोड़ का इनामी ढेर, एनकाउंटर को लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने किया खुलासा देखिए
01:48:56
Video thumbnail
मुस्लिम समाज ने RJD का साथ छोड़ा तो लालटेन ख़त्म - प्रशांत किशोर | Bihar Election 2025 | #Shorts
00:18
Video thumbnail
रात 10 बजे की बड़ी ख़बरें | Jharkhand News | Today News | News @22SCOPE Big News | (21-04-2025)
09:08
Video thumbnail
पटना में एयर शो कार्यक्रम का आयोजन, पटना गंगा पथ में हो रहा है एयर शो देखिए - LIVE
00:00
Video thumbnail
मंईयां सम्मान के भुगतान को ले अब CM Hemant Soren की वापसी का हो रहा इंतजार, सत्यापन को लेकर भी...
05:50
Video thumbnail
जन सुराज पार्टी की क्या है चुनावी रणनीति? Bihar Election 2025 | #Shorts | 22Scope
01:05
Video thumbnail
झरिया से गायब चार नाबालिग बरामद, लव जिहाद को लेकर जताई जा रही है आशंका, बजरंग दल ने...
03:26
Video thumbnail
प्रशांत किशोर ने जातिवाद वोटिंग पर किया PM मोदी का जिक्र | Bihar Election 2025 | #Shorts | 22Scope
00:33
Video thumbnail
कांग्रेस के बाद अब JMM को भी MP निशिकांत पर हमले के लिये मिला हथियार, क्या होगा सियासी असर
04:12