Shocking – रांची से दिल्ली का किराया 62 हजार

रांची: रांची से दिल्ली का किराया 62 हजार –  विमान किराया सीटों की मांग में वृद्धि के साथ बढ़ोतरी हो रही है,

लेकिन गो फर्स्ट संकट के बाद विमानन कंपनियों ने हवाई किरायों में मनमानी से बढ़ोतरी की है। उदाहरण के तौर पर,

छह जून को रांची से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले यात्री को 62 हजार रुपये खर्च करने पड़े।

रांची से दिल्लीर का किराया 62 हजार

रांची से दिल्ली का किराया 62 हजार

वहीं, रांची से दिल्ली की हवाई यात्रा का टिकट 27,500 रुपये में खरीदा गया। मंगलवार को कई रूटों पर हवाई

किराया देखी गई, जहां किराया बेहद बढ़कर दस गुना तक पहुंच गया। विमान यात्रियों को हवाई किराया बढ़ने से

खासी परेशानी हो रही है। विमानन कंपनियां यात्रियों से अधिक रकम वसूलने के पीछे पढ़ती मांग का कारण बता रही हैं।

विमानों की किरायों में जबरदस्त बढ़ोतरी से ट्रेनों पर यात्रियों का बोझ काफी बढ़ गया है। रांची और हटिया

से खुलने वाली अधिकांश ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है।

रांची से दिल्लीर का किराया 62 हजार

रांची से दिल्ली का किराया 62 हजार

दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में कुछ ट्रेनों में सीट 19 जून के बाद, कुछ ट्रेनों में 15 जून के बाद कंफर्मेशन सीटें मिल रही हैं।

रांची-आनंद विहार संपर्क क्रांति में 19 जून से, हटिया आनंद विहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में 20 जून से,

गरीब रथ में सात जुलाई से, हटिया-जम्मूतवी में छह जुलाई से और राजधानी ट्रेनों में 15 जून से कंफर्मेशन

टिकटें मिल रही हैं। रांची से मुंबई जाने वाली हटिया एलटीटीई एक्सप्रेस में 30 जून से और हटिया-बेंगलुरु ट्रेन

में नौ जुलाई से कंफर्मेशन टिकटें उपलब्ध हैं। इससे पहले पूरे जून तक प्रतीक्षा सूची है।

धनबाद अल्लपुजा एक्सप्रेस में 15 जुलाई से कंफर्मेशन टिकटें मिल रही हैं। वहीं, पुणे जाने वाले यात्रियों को

भी कंफर्मेशन टिकट 26 जून से मिल रहा है। इस तरह, यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है

और तत्काल टिकटें भी मुश्किल से मिल रही हैं।

बांकीपुर उपचुनाव : BJP ने उम्मीदवार का किया ऐलान, अभिषेक कुमार...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा सीट...

चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, 2 मजदूर घायल, जमीन विवाद...

दरभंगा : दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में मंगलवार को बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान हुए संदिग्ध बम विस्फोट में...

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में अपराधियों व घुसपैठियों के खिलाफ जीरो...

अररिया : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत हरिपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में भाग...