Advertisement
Advertisement

MUZAFFARPUR से टिकट मिलने पर अजय निषाद ने कांग्रेस नेतृत्व को दिया धन्यवाद, भाजपा के बारे में कहा…

Muzaffarpur : सोमवार को कांग्रेस ने बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से अजय निषाद को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद अजय निषाद ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद कहा और कहा कि पार्टी ने मेरे ऊपर भरोसा जताया है तो हम भी पार्टी के उम्मीदों पर खड़ा उतरेंगे। MUZAFFARPUR MUZAFFARPUR MUZAFFARPUR

पत्रकारों ने जब पूछा कि आप पहले भी मुजफ्फरपुर से चुनाव लड़ चुके हैं इस बार क्या रणनीति और चुनौती है आपके सामने तो अजय निषाद ने कहा कि मेरे पिता जी भी चार बार सांसद रह चुके हैं, मैं भी दो बार सांसद रहा हूं। भारतीय जनता पार्टी ने मेरे साथ अच्छा नहीं किया है। इस बार कांग्रेस ने भरोसा जताया है तो निश्चित रूप से हम भी कांग्रेस के उम्मीदों पर खड़े उतरेंगे।

Muzaffarpur Lok Sabha Constituency :

वहीं चुनौती के बात पर उन्होंने कहा कि पढ़ा था मैंने कि एकता में बल है और अभी हम अकेले नहीं हैं बल्कि मेरे साथ इंडिया गठबंधन के कई दल हैं और सभी के सहयोग से निश्चित रूप से हम सफल होंगे। वहीं एनडीए के चार सौ पार सीट के सवाल पर अजय निषाद ने कहा कि किसी नेता के कहने से नहीं होता है इस बात का निर्णय जनता को करना है और जनता जवाब देगी।

पटना से विवेक पांडेय की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- INDIA को चुनें या एनडीए को, पूर्णिया में तेजस्वी ने की लोगों से अपील

Commercial Advertisment

Pakur Chhath Food Safety Inspection: पाकुड़ में फल दुकानों पर पहुंची...

Pakur Chhath Food Safety Inspection: छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सख्ती बढ़ा...

Patna Food Safety Raid: जंग लगे टीन में रखा था घी,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई...

Pakur Hatatpara Electricity and Road Problem: पाकुड़ के इस टोले में...

Pakur Hatatpara Electricity and Road Problem: नगर परिषद पाकुड़ के वार्ड संख्या-11 अंतर्गत हटातपाड़ा टोला में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोग...