अजीत शर्मा ने की शराबबंदी कानून खत्म करने की मांग, कहा- बिहार के विकास के लिए उठाए यह कदम

पटना : बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक अजीत शर्मा ने राज्य में लागू शराबबंदी कानून को लेकर अपनी कड़ी राय व्यक्त की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यदि राज्य सरकार और उसके अधिकारी पूरी तरह से शराबबंदी को लागू करने में असमर्थ हैं तो इस कानून को समाप्त कर देना चाहिए। अजीत शर्मा ने सुझाव दिया कि शराब की कीमतें दो से तीन गुनी कर दी जाएं, और इससे होने वाली आय का इस्तेमाल राज्य के विकास और गरीबों की भलाई के लिए किया जाए। अपने बयान में अजीत शर्मा ने केंद्रीय मंत्री जितनराम मांझी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मांझी ने तेजस्वी यादव पर शराब पीने का आरोप लगाया है, जिसका अर्थ है कि मांझी स्वयं भी इस मामले में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मांझी को इस तरह के आरोप लगाने के लिए न केवल तेजस्वी यादव से बल्कि पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। शराबबंदी कानून पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए अजीत शर्मा ने कहा कि मैं फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह करता हूं कि या तो शराबबंदी कानून को पूरी तरह लागू किया जाए, या इसे समाप्त कर दिया जाए। ऊंची कीमत पर शराब की बिक्री से अर्जित राजस्व को राज्य के विकास के लिए इस्तेमाल किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने एनडीए गठबंधन पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि एनडीए की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जो एक आम प्रक्रिया है। उन्होंने हरियाणा चुनाव में मशीनों की गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उम्मीद जताई कि झारखंड में कांग्रेस अपनी सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़े : तेजस्वी का नीतीश पर बड़ा आरोप, कहा- शराब बेचवा रही है सरकार

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Breaking: सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक मे विभिन्न विभागों के कुल...

Patna: पटना में दिनांक-29 अप्रैल, 2026 बुधवार को अपराह्न 5:00 बजे मंत्रिपरिषद् की बैठक  हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  ने बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में...

बिहार से छात्रों के पलायन में आई भारी कमी, घर बैठे...

Patna: राज्य से पढ़ाई के लिए छात्रों के पलायन में भारी कमी आई है। बिहार में ही छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।...

अस्मिता सिटी लीग 2026: बेटियों ने खेलों में दिखाई अपनी प्रतिभा,...

Ramgarh: खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित अस्मिता सिटी लीग 2026 के दो दिवसीय खेल...

झारखंड Utpad Sipahi परीक्षा विवाद पर अदालत ने JSSC से मांगा...

Jharkhand: झारखंड राज्य में सरकारी नौकरियों की भारी कमी है। कई पद खाली होने के बावजूद सरकार नौकरी देने में विफल साबित हो रही...

CM सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक, कई एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : बिहार में नई सरकार बनने के बाद आज सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में दूसरी बैठक हुई। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम विजय...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img