Advertisment

नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय से जुड़ी मांगों को लेकर राजभवन पहुंचा आजसू, सौंपा ज्ञापन

रांची. अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय से जुड़ी अपनी कई मांगों को लेकर राजभवन पहुंचा और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति को ज्ञापन सौंपा।

आजसू के विश्वविद्यालय प्रभारी अभिषेक राज ने अपनी पूर्व मांग, जिनमें जनता शिवरात्रि महाविद्यालय के 2 शिक्षकों सुरेश साहू एवं स्वीटी बाला पर कार्रवाई अभी तक न होने (जबकि जांच में भी उन्हें दोषी पाया गया है), आउटसोर्सिंग कंपनी एनसीसीएफ को त्रुटियों के कारन कंपनी को हटाकर दूसरी कंपनी को कार्यभार देने, नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय अंतर्गत महाविद्यालयों में शिक्षकों का घोर अभाव को दूर करने, सभी नवनिर्मित मॉडल डिग्री कॉलेजो में पठन पाठन शुरू कराने एवं विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में धांधली की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग प्रमुख रूप से की गयी है।

ज्ञापन देते हुए अभिषेक राज ने बताया कि नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय में कई महीनों से लंबित कार्यों का नहीं होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रभारी कुलपति होने के कारण हर कार्य के लिए राज्यभवन को बताना होता है, इसलिए हमने आज सीधे तौर पर राजभवन में ज्ञापन दिया और जल्द निपटारा करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि राज्यभवन इस पत्र को पढ़ने के बाद कार्रवाई जरूर करेगा ताकि छात्र-छात्राओं की परेशानी दूर हो पाए और नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक माहौल बन सके। वहीं जिला अध्यक्ष राहुल कुमार मिश्रा ने कहा कि जल्द सभी विषयों पर कार्रवाई होनी चाहिए। ये सभी मामले कई महीनो से लंबित है। मौके पर प्रतिनिधिमंडल में हिमांशु रंजन, सौरव सिंह, बिपिन शुक्ला आदि मौजूद थे।

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में पहुंचीं कुनिका सदानंद,...

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों और अन्य मांगों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, बॉलीवुड...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती पर घमासान के बीच सरकार...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने...

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...