JSSC CGL Paper Leak: हजारीबाग में आजसू के छात्र संगठन ने निकाला मशाल जुलूस, सरकार के खिलाफ लगाए नारे

हजारीबाग. आजसू पार्टी के छात्र विंग ने आज हजारीबाग में मशाल जुलूस निकालकर जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक (JSSC CGL Paper Leak) मामले में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र संगठन ने हजारीबाग के इंद्रपुरी चौक से लेकर झंडा चौक तक मसाल जुलूस लेकर पहुंचा और झंडा चौक पर जेएसएससी एवं झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

JSSC CGL Paper Leak को लेकर मशाल जुलूस

इस दौरान भारी संख्या में आजसू छात्र विंग के सदस्य मौजूद रहे। वहीं प्रदर्शन को लेकर हजारीबाग जिला विधानसभा प्रभारी नमन ठाकुर ने बताया कि जिस परीक्षा को कंडक्ट करवाने में झारखंड सरकार एवं जेएसएससी को 8 से 10 साल लग गए वह परीक्षा धांधली के कारण रद्द हो गयी। उन्होंने कहा कि इसमें जो भी गुनहगार हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर आज मशाल जुलूस निकाला गया है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...