Advertisement
Advertisement

अखिलेश का नीतीश पर हमला, कहा- चुनावी फायदे के लिए अनंत को जेल से निकाला

पटना : बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी की ओर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मिलन समारोह में पार्टी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने मीडिया को संबोधित किया। अखिलेश सिंह ने मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के 15 दिनों के लिए हुई रिहाई पर हमला किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। अखिलेश ने कहा कि जिस सरकार ने अनंत सिंह के घर में एक-47 हथियार रख कर जिन लोगों ने फंसाया आज अपने फायदे के लिए उन्हें बाहर निकल रहे हैं। इस मामले को चुनाव आयोग को भी संज्ञान में लेना चाहिए। गौरतलब है कि अनंत सिंह इलाज के नाम पर 15 दिनों के पैरोल पर बाहर निकले हैं और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी ललन सिंह का प्रचार करते हुए देखे जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : अखिलेश ने कहा- कांग्रेस को आर्थिक पंगु बनाने की चल रही है साजिश

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...

Bihar Business Connect 2027: 2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव और...

Bihar Business Connect 2027, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां...

Bihar Lawyers Stipend Scheme: बिहार में युवा वकीलों के लिए बड़ा...

Bihar Lawyers Stipend Scheme, पटना: बिहार में वकालत की शुरुआत करने वाले युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहारा देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण...