Akhilesh Yadav का बड़ा दावा – भाजपा बिहार में आगे नीतीश को नहीं बनाएगी सीएम

डिजिटल डेस्क : Akhilesh Yadav का बड़ा दावा – भाजपा बिहार में आगे नीतीश को नहीं बनाएगी सीएम। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया Akhilesh Yadav ने एक राष्ट्रीय दैनिक को दिए एक्सक्लूसिव साक्षात्कार में अहम सियासी दावों वाली बात कही।

इसमें खास तौर पर उस बिहार को लेकर भी टिप्पणी है जहां भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन की सरकार वरिष्ठ जदयू नेता नीतीश कुमार की अगुवाई में चल रही है।

इसी साक्षात्कार में Akhilesh Yadav ने ताल ठोंककर दावा करने वाले अंदाज में कहा है कि भाजपा नीतीश कुमार के साथ भले ही दिख रही है और बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी नीतीश कुमार को ही भले ही भाजपा आगे रखे रखे लेकिन नतीजे आने के बाद भाजपा नीतीश कुमार को सीएम पद पर नहीं बिठाएगी या बैठने देगी।

नीतीश कुमार को लेकर यह बोले Akhilesh Yadav…

इसी साक्षात्कार में समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया Akhilesh Yadav ने नीतीश कुमार को लेकर कहा है कि –‘ …आप आज लिख लो…। बिहार का चुनाव भाजपा वहां के सीएम नीतीश कुमार का नाम आगे रखकर लड़ेगी। लेकिन, चुनाव बाद नीतीश कुमार को किसी भी हालत में सीएम नहीं बनाया जाएगा। शपथ कोई और लेगा’।

सपा मुखिया अखिलेश यादव
सपा मुखिया अखिलेश यादव

योगी आदित्यनाथ को लेकर बोले Akhilesh Yadav – धार्मिक हैं लेकिन विजनरी नहीं…

इसी क्रम में राष्ट्रीय हिंदी दैनिक को दिए साक्षात्कार में समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया Akhilesh Yadav ने यूपी की सियासत को लेकर भी खूब बातें की हैं। खास तौर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर भी खुलकर अपनी बात रखी है लेकिन काफी संयत और संतुलित भाषा में मर्यादा को बनाए रखते हुए।

Akhilesh Yadav ने कहा – ‘…योगी आदित्यनाथ धार्मिक सीएम तो हैं, पर विजिनरी (दूरगामी सोच वाले) नहीं। सपा सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से मॉडल पेश किए। पीडीए यानी पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक या कहें पीड़ित, दुखी और अपमानित लोग सपा के साथ हैं। वे देख रहे हैं कि किस तरह से आरक्षण पर डाका जा रहा है। संविधानिक मूल्यों को किनारे किया जा रहा है’।

सपा मुखिया अखिलेश यादव की फाइल फोटो।
सपा मुखिया अखिलेश यादव की फाइल फोटो।

संभल हिंसा,  कांग्रेस से मतभेद और उद्योगपति अडाणी के मसले पर भी खुलकर बोले बोले Akhilesh Yadav…

इसी एक्सक्लूसिव साक्षात्कार में राष्ट्रीय हिंदी दैनिक से समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया Akhilesh Yadav ने यूपी में गत दिनों हुई संभल हिंसा की घटना, उस मसले को लोकसभा में उठाने, उद्यमी अडाणी के मसले पर कांग्रेस से सपा के वैचारिक मतभेद सरीखे विषयों पर भी अपनी बात रखी।

सपा मुखिया अखिलेश यादव की फाइल फोटो।
सपा मुखिया अखिलेश यादव की फाइल फोटो।

Akhilesh Yadav ने कहा कि -‘ …मीडिया का एक बड़ा हिस्सा सच नहीं दिखा रहा है।…हाल ही में हुई संभल हिंसा स्पष्ट करती है कि माहौल बिगाड़ने का काम भाजपा सरकार करती है। मैं तो यहां तक कह रहा हूं कि संभल के डीएम और एसपी को ब्लैकमेल करके उनसे तमाम काम करवाए जा रहे हैं। …संभल में जानें गईं। इसलिए लोकसभा में यह मुद्दा उठाना ज्यादा जरूरी था।

….इस सरकार में बेजा लाभ लेने वाले 100-200 उद्योगपति हैं। इसलिए किसी एक उद्योगपति के बजाय सभी पर बात होनी चाहिए। वर्ष 2023-24 में सबसे ज्यादा चंदा भाजपा को मिला। जनता सब देख रही है।

…यूपी का उपचुनाव पैसे और प्रशासन की मदद से जीता गया। पीडीए ने इससे सबक लिया है। पुलिस व प्रशासन की नौकरियों में प्रभुत्ववादियों को काबिज करवाकर भाजपा सरकार पीडीए का हक मारना चाहती है’।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img