गिरिराज सिंह से मिली अक्षरा सिंह, लिखा ‘प्राप्त हुआ आशीर्वाद’ — क्या कुछ बड़ा पक रहा है?

पटना : बिहार के चुनावी मौसम में भोजपुरी सितारों और नेताओं की सियासी खिचड़ी पकने लगी है। पावरस्टार पवन सिंह के बाद जानी मानी भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह से मुलाकात की है। पिछले दिनों पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद भाजपा में एंट्री ली थी। उधर, लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने भी ऑफर मिलने पर बीजेपी से चुनाव लड़ने की ख्वाहिश जताई है। चुनावी सीजन में अक्षरा और गिरिराज की मुलाकात के बाद कई तरह के सियासी कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल सका है कि दोनों के बीच मुलाकात के दौरान क्या बात हुई।

Goal 7 22Scope News

गिरिराज सिंह से शिष्टाचार मुलाकात और आशीर्वाद मिला अक्षरा सिंह

गिरिराज सिंह से मुलाकात के बाद अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा कि आज गिरिराज सिंह से शिष्टाचार मुलाकात और आशीर्वाद मिला। इस पर यूजर्स कई तरह के कयास लगा रहे हैं। कई यूजर्स उनसे पवन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं।

यह भी देखें :

बिहार की राजनीति में बढ़ा सस्पेंस

अक्षरा सिंह के सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट के बाद बिहार की राजनीति में सस्पेंस बढ़ गया है। ये मुलाकात ऐसे ही थी या फिर चुनावी सीजन में इसके कोई राजनीतिक मायने हैं, ये फिलहाल साफ नहीं है। कुछ ट्विटर यूजर्स का कहना है कि ऐसा लगता है कि पवन सिंह के खिलाफ टिकट मिलने वाला है।

विनोद तावड़े से मिलीं थी मैथिली ठाकुर

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई नाम राजनीति में एंट्री कर चुके हैं। एक दिन पहले ही लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने विनोद तावड़े और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। मैथिली ने कहा कि उनकी बातचीत बेहद सकारात्मक रही और वह एनडीए के समर्थन में हैं। उन्होंने कहा कि मेरी आत्मा बिहार से जुड़ी है और मैं बिहार में रहकर लोगों की सेवा करना चाहती हूं।

Maithli Thakur 22Scope News

यह भी पढ़े : विजय सिन्हा का लालू यादव पर तंज, कहा- अपने उम्र के अंतिम दहलीज पर खड़े हैं

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img