राजधानी पटना में आज झमाझम बारिश के आसार, 8 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

पटना : बिहार में कल यानी 17 जून को दक्षिण पश्चिम मॉनसून प्रवेश कर गया है। आज यानी 18 जून को इसके विस्तार की संभावना है। इसके चलते राजधानी पटना सहित राज्य के अधिसंख्य जिलों में झमाझम बारिश के आसार हैं। पटना मौसम विभाग ने आज राज्य के पूर्वी भाग के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। आज जिन आठ जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है उनमें पश्चिम चंपारण, किशनगंज, भागलपुर, बांका, जमुई, अररिया, कटिहार और पूर्णिया शामिल है। इन सभी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मेघ गर्जन के अलावा वज्रपात की भी पूरी संभावना है।

Goal 7 22Scope News

कई जिलों में मध्यम स्तर की हो सकती है वर्षा

वहीं दूसरी ओर पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, अरवल, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय में आज मध्यम स्तर की वर्षा के आसार हैं। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। राज्य के उत्तर मध्य और पूर्वी इलाकों की बात करें तो मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधेपुरा, सहरसा, मुंगेर और खगड़िया में भी हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में भी मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में कहां कितनी बारिश हुई?

आपको बता दें कि मंगलवार की दोपहर 12 बजे के पहले दर्ज किए गए आंकड़ों पर नजर डालें तो सीवान में सबसे अधिक 85.2 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई है। भागलपुर में 53.7 मिलीमीटर, पश्चिम चंपारण में 53.4, कटिहार में 31.6, सहरसा में 27.8, गोपालगंज में 23.02, पूर्णिया में 21.6, बांका में 20.4, मधेपुरा में 20.4, मुंगेर में 17.2, नवादा में 16.8 और अररिया में 15.4 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा हुई है। सबसे अधिक भोजपुर में 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अन्य जिलों में 40 डिग्री से नीचे तापमान रहा। पटना की बात करें तो अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा। बुधवार तापमान में और ज्यादा गिरावट होने की संभावना है।

यह भी पढ़े : 5 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, गिर सकती है बिजली

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp: 96 हजार से ज्यादा काम, ₹4,628 करोड़...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp, पटना: सरकारी परिसंपत्तियों की स्थिति बेहतर करने और आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल...