5 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, गिर सकती है बिजली

पटना : बिहार में दक्षिण पश्चिम मॉनसून की अभी पूरी तरह से एंट्री नहीं हुई है। उम्मीद है कि 18 से लेकर 19 जून तक बिहार के सभी जिलों में यह आगे बढ़ सकता है और सक्रिय रूप से वर्षा हो सकती है। आज यानी मंगलवार को राज्य के सभी जिलों में बादल बने रहने के साथ वर्षा की संभावना है, लेकिन उत्तर बिहार के पांच जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

Goal 7 22Scope News

सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी

आपको बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में आज भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के चलने की संभावना है। मेघ गर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

वहीं दूसरी ओर पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर, अरवल, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा के कुछ-कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ-साथ हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना है। मेघ गर्जन और वज्रपात के भी आसार हैं। राजधानी पटना के अलावा वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय में बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी देखें :

कैसा रहा बिहार का तापमान?

वहीं रविवार की तुलना में सोमवार को तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं रहा। दो जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया। सबसे अधिक छपरा में 41.01 डिग्री सेल्सियस रहा। रोहतास के डेह में 40.02 डिग्री तापमान रहा। पटना की बात की जाए तो अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य का औसत तापमान 37 डिग्री के करीब रहा।

IMD 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार के 24 से ज्यादा जिलों में आज बारिश की संभावना, तेज हवा, मेघ गर्जन के साथ वज्रपात

नित्यानंद राय ने कहा- मोदी सरकार के 12 साल, गरीब कल्याण,...

गयाजी : गयाजी स्थित सर्किट हाउस में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल...

Jharkhand Rajya Sabha Election: हेमंत सोरेन को विधायकों पर भरोसा, रिसॉर्ट...

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रही वोटिंग के बीच, राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने विधानसभा परिसर में मीडिया से...

मझौलिया में सुरक्षा व्यवस्था तार-तार, पैक्स चुनाव के जश्न के बीच...

बेतिया : खबर बेतिया मझौलिया थाना क्षेत्र के स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही और लचर सुरक्षा व्यवस्था के कारण मझौलिया प्रखंड परिसर के ठीक...