22 अगस्त तक झारखंड में रोजाना बारिश, 21-22 को भारी वर्षा का यलो अलर्ट

रांची : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पश्चिमी ओडिशा क्षेत्र में बने लो प्रेशर का असर राज्य पर दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग रांची के अनुसार 17 से 22 अगस्त तक झारखंड के विभिन्न जिलों में रोजाना बारिश की संभावना है।

इस दौरान रांची सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दो से तीन बार हो सकती है। वहीं 19 अगस्त को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों यानी कोल्हान और पलामू क्षेत्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, लातेहार, चतरा और गढ़वा में भी भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस अवधि में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और वज्रपात का खतरा भी रहेगा। इसके बाद 21 और 22 अगस्त को भी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद पारा करीब 3 डिग्री तक गिर सकता है। उधर, पिछले 24 घंटों में राज्य में मानसून कमजोर रहा। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 22.4 मिमी वर्षा खरसावां में हुई।

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...