Advertisment

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने किया थाना का घेराव, किया आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

झरिया (धनबाद) : बलियापुर में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की ओर से बलियापुर प्रखंड से एक पैदल रैली निकाली गई. जो बलियापुर प्रखंड से बलियापुर थाना पहुंची और थाना का घेराव किया गया. बीते दिन बलियापुर के पालनी की महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया था, और आरोपी फरार चल रहा है. उसी बलात्कारी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कर यह पैदल रैली निकाली गई है.

इस पैदल रैली में हजारों की संख्या में महिला शामिल हुई. जनवादी समिति महिला मोर्चा के एक प्रतिनिधि बलियापुर प्रभारी श्वेता कुमारी से मिली और आरोपी पर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई मांग की. बलियापुर थाना प्रभारी ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि पुलिस काम कर रही है. आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही आरोपी कानून की गिरफ्त में होगा.

रिपोर्ट : अनिल मुंडा

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...