Commercial Advertisment

सारे राज बेपर्दा, IT अधिकारियों की गाड़ी पर BJP का स्टीकर, बेरमो में बवाल

Bermo– भाजपा की गाड़ी पर आईटी अधिकारी, कांग्रेसी विधायक अनुप सिंह के आवास पर छापेमारी करने के लिए आईटी अधिकारी भाजपा की गाड़ी पर सवार पहुंचे थें. यह आरोप है आईटी छापेमारी के दौरान के अनुप सिंह के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का. दरअसल आईटी अधिकारी जिस इनोवा गाड़ी JH-01L-5626 पर सवार होकर आये थें, उस इनोवा पर भाजपा का स्टीकर लगा हुआ था. इस स्टीकर को देखते ही अनुप सिंह के आवास के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी.

भाजपा की गाड़ी पर आईटी अधिकारी, छापेमारी पर सवाल

उनके द्वारा आईटी अधिकारियों की नियत पर सवाल उठाया जाने लगा, आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना था कि आईटी भाजपा के इशारे पर यह कांग्रेस और विरोधी दलों के विधायकों को परेशान करने में लगी है, पूरा आईटी डिपार्टमेंट भाजपा के द्वारा मैनेज हो रहा है, यहां तक की छापेमारी करने के लिए गाड़ी भी भाजपा के द्वारा ही दी जा रही है. यह पूरी तरह से सांवधानिक संस्थाओं को दुरुपयोग है और देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सीधा हमला है.

भाजपा विरोधी हर सर को कुचलने की कोशिश है आईटी- ईडी का छापा

vlcsnap 2022 11 04 14h16m31s202 22Scope News

इस बीच इस छापेमारी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेसी विधायक अनुप सिंह ने कहा

कि हर उस शख्स को कुचलने की कोशिश की जायेगी,

जो इस शंहशाहे हिंद का विरोध करेगा.

इस निजाम के विरोध में उठने वाली हर आवाज कुचली जायेगी,

अपनी जमीर को सड़कों पर निलाम करने इंकार करने पर यह छापेमारी कोई हैरत की बात नहीं है.

उन्होंने कहा कि आईटी के अधिकारी सुबह तकरीबन 6ः30 बजे आए थे,

उसके बाद रेड मारना शुरू किया. पटना और बेरमो आवास पर रेड किया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस छापेमारी के दौरान बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ

अनूप सिंह के मां रानी सिंह और भाई कुमार गौरव बेरमो आवास में ही थे.

प्रदीप यादव के ठिकानों पर छापेमारी का क्या है अडानी कनेक्शन?

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...