Advertisment

अंतरराज्यीय डकैती कांड में शामिल सरगना के साथ-साथ लाइनर भी गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस को अंतरराज्यीय डकैती कांड में शामिल सरगना के साथ-साथ लाइनर की भूमिका निभाने वाले फाइनेंस कमी को भी दबोच लिया है। हरसिद्धि में फाइनेंस कर्मी को बंधक बनाकर लागभग आठ लाख के लूट करने, चिरैया फाइनेंस कर्मी से पांच लाख की लूट करने वाले बेतिया के सरगना अप्पू यादव को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर दबोच लिया है।

एसपी कांतेश मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा की फाइनेंस कर्मी की मिली भगत से बेतिया का रहने वाला माफिया और 14 कांड में शामिल अप्पू यादव वांछित अपराधी है। उसने हरसिद्धि में बंदूक के नोक पर आठ लाख की लूट की थी उसको गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक लाख 45 हजार नगद, देसी कट्टा, कारतूस और डकैती कांड में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल को भी जब्त किया।

बता दे कि पिछले महीने ही स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड के ऑफिस में बंदूक दिखाकर तकरीबन आठ लाख रुपए की लूट हुई थी। एसपी ने डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन हुआ और वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष के आधार पर अपराधी की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार अपराधी पप्पू यादव बेतिया मोतिहारी और बगहा में लगातार लूट डकैती और चिंताई का मुख्य आरोपी रहा है।

यह भी पढ़े : हत्या में फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Patamda Stone Quarry Protest: स्कूल और घरों के पास खनन पर...

Patamda Stone Quarry Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले के पटमदा ब्लॉक की ओडिया पंचायत के ग्रामीणों ने पत्थर खदान (स्टोन क्वारी) के संचालन के विरोध में...

Adityapur Brown Sugar Raid: सरायकेला में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, छत...

Adityapur Brown Sugar Raid: आदित्यपुर पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...