Advertisment

अमन सिंह गैंग्स ने बीसीसीएल ठेकेदार से मांगी 20 लाख की रंगदारी

  धनबाद : कोयलांचल में गैंगस्टर अमन सिंह के नाम से रंगदारी की मांग, व्यवसायियों और ठेकेदारों को धमकी देने का सिलसिला कम होने का नाम नही ले रहा है. बाघमारा विधायक ढुलू महतो के करीबी अमन सिंह गैंग्स के निशाने पर हैं. बुधवार को विधायक के बेहद करीबी भटमुरना निवासी बीसीसीएल ठेकेदार अशोक सिंह को वाट्सएप मैसेज द्वारा धमकी दी गयी है. अमन सिंह के कथित भाई छोटू सिंह ने मैसेज कर कहा कि काम करना है तो 20 लाख रुपये देना होगा, बॉस को इग्नोर करोगे तो लाला खान और नीरज तिवारी जैसा अंजाम होगा.

पीड़ित ने कतरास थाना में लिखित शिकायत की है साथ ही विधायक ढुलू महतो से भी मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई. इस पूरे मामले में एसएसपी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एक अनजान नम्बर से मैसेज आया है जिसको लेकर समुचित कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि टेक्निकल सेल एक्टिव मोड में है, जितने भी मामले आये हैं उसमें संलिप्त अपराधियों को पकड़ा भी गया है. बचे हुए जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे.  

रिपोर्ट : राजकुमार जयसवाल

Giridih Swarnkar Bhawan: गिरिडीह में स्वर्णकार भवन निर्माण की तैयारी तेज,...

Giridih Swarnkar Bhawan: स्वर्णकार समाज के प्रस्तावित भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार, 16 अगस्त को स्वर्णकार भवन निर्माण निगरानी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, झरने-नदियों पर...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...