अमर बाउरी और ढुलू महतो ने रेल मंत्री से की मुलाकात, अपने क्षेत्र की बताई ये समस्या

रांची. धनबाद लोक सभा क्षेत्र एवं चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में रेलवे की बेहतर परिचालन के लिए बुधवार को चंदनकियारी विधायक सह नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी एवं धनबाद सांसद ढुलू महतो ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात की।

 रेल मंत्री से मिले अमर बाउरी और ढुलू महतो

इस दौरान अमर बाउरी ने अपने पत्र के माध्यम से कहा कि झारखण्ड का बोकारो जिला एवं धनबाद जिला औद्योगिक क्षेत्र है। यहां के खदानो से कोयला कई राज्यों में भेजा जाता है। यहां स्थापित खदानों एवं कल कारखानों में बोकारो, धनबाद के हजारों कामगार प्रतिदिन यात्रा करते हैं। वर्तमान में भोजुडीह एवं गौरीनाथ धाम में रेल लाईन एवं रेलवे स्टेशन स्थापित है। आजादी के अमृत काल 75 वर्ष के बाद भी चंदनकियारी एवं बरमसिया रेल लाइन से दूर हैं।

उन्होंने कहा कि यदि भोजुडीह-गौरीनाथ धाम भाया चंदनकियारी, बरमसिया रेल खंड स्थापित किया जाता है, तो न सिर्फ रेलवे को करोड़ों रुपये के राजस्व की प्राप्ति होगी, बल्कि लाखों कामगारों को सुगम रेल यात्रा प्राप्त होगी। इससे सड़क परिवहन पर अत्यधिक बोझ कम भी होगा।

वहीं धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने अपने पत्र के माध्यम से कहा कि धनबाद जिले के अंतर्गत श्री राम राज मंदिर चिटाहिधाम आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन करने आते हैं। मंदिर परिसर तक आने हेतु NH 32 सीनीडीह से मुख्य रास्ता मंदिर तक जाता है। उक्त रास्ते में धनबाद- चन्द्रपुरा रेलखंड के 20वें किलोमीटर में अवस्थित अंडरपास से होकर जाना पड़ता है, जो अत्यंत ही संकरा और छोटा है।

उन्होंने आग्रह किया कि श्रधालुओं एवं ग्रामीणों के सुगम आवागमन के लिए धनबाद- चन्द्रपुरा रेलखंड के 20वें किमी में अवस्थित अंडरपास की चौड़ाई को बड़ा किया जाए, ताकि बड़ी को आने जाने में कोई परेशानी न हो।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...