पेट्रोल लेकर जैसे ही निकला, हो गई लूट…….

Bokaro- बोकारो के बालीडीह हाइवे में पेट्रोल पंप के पास हथियार से लैस चार अपराधियों ने दिनदहाड़े बाइक सवार विशाल कुमार सिंह को लूट का शिकार बनाया। इस दौरान अपराधियों ने युवक से उसकी बाइक और 60 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

ये भी पढ़ें-चक्रधरपुर में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, घर से भारी मात्रा में……. 

जानकारी के अनुसार गोराबाली निवासी युवक बाइक से पेट्रोल पंप पंहुचा, पेट्रोल लेकर जैसे ही पंप से बाहर निकाला हथियार बंद अपराधियों ने घेर लिया। अपराधियों ने युवक से मारपीट कर 60 हजार रुपया व बाइक लूट लिया। युवक किसी प्रकार मौके से जान बचाकर अपने घर पंहुचा।

घर पहुंचते ही अपराधियों का फोन आया

घर पंहुचते ही अपराधियों का फोन आया और अपराधियों ने उसे चास गरगा पुल के पास बुलाया। इसके बाद लूट के शिकार युवक परिजनों के साथ थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए चास इलाके में छापेमारी शुरू किया।

छापेमारी के दौरान चास डीएसपी कॉलोनी के पास पुलिस टीम को देख भाग रहे आरोपी विकास रवानी को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

सीएस आई 8 22Scope News

 

ये भी पढ़ें-इस मामले में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर ही लग गया जुर्माना…..

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विकास रवानी हिस्ट्रीशीतर है। चास व सिटी पुलिस के लिए वांछित रहा है। फिलहाल वह इंडस्ट्रियल एरिया के एक फैक्ट्री में काम भी करता है। पुलिस इन तमाम बिंदु पर जांच कर रही है।

Radha Govind University Blood Donation Camp: मानवता की सेवा में आगे...

Radha Govind University Blood Donation Camp: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के फैकल्टी सदस्यों और छात्रों ने रामगढ़ के कैंटोनमेंट बोर्ड हॉस्पिटल में झारखंड सेवा समिति...

Ramgarh BJP Press Conference: रामगढ़ में BJP का पलटवार, शंकर चौधरी...

Ramgarh BJP Press Conference: रामगढ़ में सांसद के सर्विस ऑफिस में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं...

जब अवसर मिला तो बदली तकदीर, जीविका दीदियों की प्रेरक गाथा

पटना : राज्य के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड की रहने वाली जीविका दीदी फुलमुनी मुर्मू की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। मनिहारी प्रखंड के...