New Delhi– संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित अपने विदाई समरोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind)
ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर (Babasaheb Bhimrao Ambedkar) के सपनों का
भारत अपना रुप ग्रहण कर रहा है. हम तेजी से उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.
समारोह में प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर समेत कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहें.
इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति को विदाई पत्र, स्मृति चिह्न भेंट किया गया.
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि जब मैं आज अपना विदाई ले रहा हूं, तो मेरे मन में कई स्मृतियां तैर रही है.
वर्षों तक न जाने कितनों सांसदों के साथ यादगार पल बिताएं. आप सबों के प्रति मेरे मन विशेष स्थान है.
विदाई समरोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा दलगत भावना से उपर उठ कर काम करें राजनीतिक पार्टियां
विदाई समरोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि यह आप सबों को लिए गर्व की बात है कि आप भारत की जनता के प्रतिनिधि है,
उसका प्रतिनिधित्व करते हैं. आप सभी दलगत भावना से उपर उठ कर देश के विकास के लिए काम करना चाहिए.
हम धीरे धीरे ही सही बाबा साहेब के सपनों का भारत की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.
इस अवसर पर रामनाथ कोविंद ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई और शुभकामना दिया.
अम्बेडकर छात्रावास में नहीं बिजली और पानी, छात्रों ने मेयर से मुलाकात कर रखी अपनी समस्या

















