वेतन भुगतान को लेकर एंबुलेंस चालकों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

बोकारो. तकरीबन चार महीनों से मानदेय राशि का भुगतान नहीं होने से नाराज एंबुलेंस चालकों ने आज से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। चालकों ने कहा कि हमें अपने कार्यों की मजदूरी नहीं दी जाती है। 30 दिन ड्यूटी करने पर कंपनी द्वारा 26 दिनों का वेतन दिया जाता है। सबसे बड़ा त्योहार दुर्गा पूजा में भी भुगतान नहीं किया गया।

वेतन भुगतान को लेकर एंबुलेंस चालकों का धरना

उन्होंने कहा कि हम अपना परिवार कैसे भरण पोषण करते हैं। इससे कंपनी एवं प्रशासन दोनों को कोई मतलब नहीं है। 108 एम्बुलेंस संचालकों ने कहा कि 24 घंटे ड्यूटी पर है, हमलोग न केवल गाड़ी चलाते हैं, बल्कि जिम्मेदारी पूर्वक मरीजों को लाते तथा ले जाते हैं, लेकिन हमें पीएफ तथा मेडिकल की सुविधा नहीं दी जाती है।

एंबुलेंस चालकों के धरना को लेकर सिविल सर्जन ने कहा

दूसरी ओर सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण ने कहा कि रात को हड़ताल की खबर मिली थी। मैंने जिला मैनेजर तथा एंबुलेंस कर्मियों के साथ बैठक की है, तीन दिनों के भीतर समस्याओ का निराकरण कर दिया जाएगा, जो हमारे अधिकार क्षेत्र में है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, मरीजों को परेशानी नहीं होगी।

वहीं धरना पर बैठे चालकों का साथ देते हुए भाजपा नेता डॉक्टर प्रकाश ने कहा कि इस निकम्मी सरकार को सत्ता से हटाया जाएगा। वहीं सिविल सर्जन को चेतावनी दी कि प्रबंधन को चालकों की बात माननी होगी।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...