अमीन दस हजार रुपये घूस लेते धराया

जमशेदपुर :जमशेदपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जमशेदपुर प्रमंडल ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है. जहां एसीबी की टीम ने गम्हरिया अंचल अमीन राज किशोर भगत को दस हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा है.

एसीबी की टीम घूसखोर अमीन को गिरफ्तार कर अपने साथ जमशेदपुर ले गई है. मिली जानकारी के अनुसार अंचल के मोतीनगर निवासी मनोज कुमार सिंह ने अपनी पत्नी के नाम से एक जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन किया था.

बार-बार आग्रह करने के बाद भी अमित द्वारा जमीन की माफी नहीं की जा रही थी. ना ही उन्हें नक्शा उपलब्ध कराया जा रहा था.

नक्शा के एवज में अमीन द्वारा 15 हजार रुपये की मांग की जा रही थी. वादी ने दस हजार देने की शर्त रखी. जिस पर अमीन राजी हो गया. इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी.

इसके बाद एसीबी के बिछाए जाल के अनुसार गुरुवार को वादी पैसे लेकर अंचल कार्यालय पहुंचा. जहां पूर्व से ही सादे लिबास में तैनात एसीबी की टीम ने घूसखोर अमीन को ₹10 हजार घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा और उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.

Jamshedpur Canara Bank Robbery: जमशेदपुर में Canara Bank डकैती, 42 लाख...

Jamshedpur Canara Bank Robbery: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोलमुरी थाना...

Bihar Agriculture Statistics Training: दक्षिण और उत्तर बिहार के पदाधिकारियों को...

Bihar Agriculture Statistics Training, पटना: बिहार में कृषि क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...