Money Laundering Cases : पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर बहस पूरी, फैसला सुरक्षित…

Ranchi : मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Cases) में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर आज रांची पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

बहस के दौरान ईडी ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को पूरे मनी लॉन्ड्रिंग मामले का मास्टरमाइंड बताया है। ईडी ने आलमगीर आलम की जमानत याचिका का विरोध किया है। बता दें कि मामले में बुधवार को ही आलमगीर आलम की तरफ से बहस पूरी कर ली गई थी जिसके बाद आज ईडी ने बहस पूरी की। बहस सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

Money Laundering Cases : 15 मई को ईडी ने पूर्व मंत्री को किया था गिरफ्तार

बता दें कि ईडी ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के नौकर जहांगीर आलम और ओएसडी संजीव लाल कि ठिकानों से 35 करोड़ रुपए बरामद किये थे। मामले में ईडी ने नौकर और ओएसडी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों से कड़ी पूछताछ के बाद ईडी की टीम ने 15 मई को आलमगीर आलम को पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किया था।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...