UP Election 2022 : गृह मंत्री अमित शाह जारी करेंगे ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब केवल 4 दिन का समय शेष है. वैसे में रविवार को बीजेपी अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी करेगी. इसे ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ नाम दिया गया है. इसे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में जारी करेंगे. वहीं समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र सोमवार को जारी किया जाएगा.

बीजेपी ने लोगों से मांगे थे सुझाव

उत्तर प्रदेश बीजेपी के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित के मुताबिक लोक कल्याण संकल्प पत्र के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 दिसंबर 2022 को आकांक्षा पेटी लांच की थी. इसके जरिए प्रदेश भर के लोगों से सुझाव मांगे गए थे. उन्होंने बताया कि यूपी नंबर-1 ‘सुझाव आपका, संकल्प हमारा’ थीम पर आधारित कार्यक्रम के जरिए प्रदेश की 30 हजार ग्राम पंचायतों, सभी विधानसभा क्षेत्रों और महानगरों में विभिन्न सामाजिक और आर्थिक वर्ग के लोगों से संवाद कर सुझाव मांगे गए थे. बीजेपी ने लोगों से मिस्ड काल और ई-मेल के जरिए भी सुझाव मांगे थे.

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 2017 में जारी किए गए संकल्प पत्र के सभी संकल्पों को पूरा किया है. बीजेपी के मीडिया प्रभारी के मुताबिक इस बार ‘सोच ईमानदार, काम असरदार और यूपी फिर मांगे बीजेपी सरकार’ के नारे के साथ एक बार फिर जनता के बीच अपने असरदार काम को लेकर दोबारा आए हैं.

किस समिति ने बनाया है बीजेपी का घोषणा पत्र

विभिन्न माध्यमों से प्रदेश भर से सुझावों के आधार पर घोषणा पत्र बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में संकल्प पत्र समिति बनाई गई थी. उसी ने इसे तैयार किया है. इसे अमित शाह रविवार को सुबह सवा 10 बजे जारी करेंगे. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना आदि मौजूद रहेंगे.

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...