PATNA में सुशील मोदी के परिजनों से मुलाकात करेंगे अमित शाह

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार की देर शाम पटना पहुंचेंगे। अमित शाह रात्रि विश्राम पटना में करेंगे और फिर गुरुवार को वे सीतामढ़ी और मधुबनी में चुनावी सभा करेंगे। इस बीच खबर आ रही है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से मुलाकात भी करेंगे।

अमित शाह बुधवार की देर शाम करीब 9 बजे पटना पहुंचेंगे और एयरपोर्ट से वे सीधे सुशील मोदी के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर पहुंचेगे जहां वे उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। राजेंद्र नगर स्थित सुशील मोदी के आवास पर परिजनों से मिलने के बाद अमित शाह सीधे पटना के होटल मौर्य पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार को वे सुबह में सीतामढ़ी और मधुबनी में चुनावी सभा में भाग लेने के लिए निकलेंगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर देश के तमाम दिग्गज नेता समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार का कई बार दौरा किया और जनसभाओं को संबोधित किया है। लोकसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर अमित शाह पटना पहुंच रहे हैं जहां से वे गुरुवार को चुनावी सभा करने के लिए सीतामढ़ी और मधुबनी जाएंगे।

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PM MODI ने खुलवा दिए अनाज गोदाम के ताले, कांग्रेस राज में…-मंगल पांडेय

PATNA PATNA PATNA

PATNA

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...

JPSC-JSSC Exam Scam: 2500+ अभ्यर्थियों के भविष्य पर हाईकोर्ट सख्त, CID...

JPSC-JSSC Exam Scam, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी परीक्षा धांधली और भर्ती प्रक्रिया के मामले...