बिहार में जीत के बाद दिल्ली पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, Amit Shah से की मुलाकात

Amit Shah meet Samrat Choudhary: बिहार में NDA की प्रचंड जीत के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को दिल्ली पहुंचे. दिल्ली पहुंचने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने गृह मंत्री Amit Shah से मुलाकात की. बिहार में प्रचंड जीत के बाद यह पहली बार है जब सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे हैं. मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों नेताओं के के बीच एक औपचारिक बैठक है. बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार के विकास के मुद्दों, कानून-व्यवस्था और नई सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई.

Amit Shah और सम्राट चौधरी की यह पहली मुलाकात

आपकी जानकारी के लिए बता दें,यह दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद से इस बार पूरे इलाके में तेजी से बुनियादी ढांचे के विकास, उद्योग निवेश, पुलिस आधुनिकीकरण और राज्य में लागू होने वाले केंद्रीय योजनाओं की गति को लेकर अहम बातचीत हुई.

Amit Shah meet Samrat Choudhary
Amit Shah meet Samrat Choudhary

बिहार में हो रहे विकास के कार्य को लेकर दोनों नेताओं के बीच गहन चर्चा हुई. बात दें, सम्राट चौधरी बिहार की पिछली सरकार (NDA) में भी डिप्टी सीएम थे वो इस बार भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए हैं. इस बार के नए मंत्रिमंडल में भाजपा के कुल 14 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिली है.

Commonwealth Games 2030 की मेजबानी करेगा भारत, PM Modi बोले- ‘हम दुनिया का स्वागत…’

NDA ने बिहार में दर्ज की प्रचंड जीत

इस बार हुए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA ने प्रचंड जीत दर्ज की है. वहीं महागठबंधन को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है. एनडीए को इस चुनाव में कुल 202 सीट आए हैं. जिसमें से बीजेपी को सबसे अधिक 89 साइट मिली है. वहीं जेडीयू को 85, लोजपा(रामविलास) को 19 और अन्य को 9 सीटें मिली है. इस बार बीजेपी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में निकल के सामने आई है.

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...