लूट मामले में 6 अपराधी रकम व बाइक के साथ गिरफ्तार

जमुई : सड़क लूट मामले में जमुई पुलिस ने छह अपराधियों को लूट की रकम और बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, बीते 16 जून को जमुई के सोनो थाना क्षेत्र के करमटिया जंगल में अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर बाइक, रुपया और मोबाइल लूट लिया था। इसकी सूचना मिलने पर एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर झाझा एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन कर अपराधियों के धर-पकड़ के लिए नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान 21/22 जून की दरमियानी रात में पुलिस को सूचना मिली कि अपराधियों का एक गिरोह किसी अपराध की योजना बना रहे हैं।

Goal 2 22Scope News

SP विश्वजीत दयाल ने कहा- सूचना मिलते ही छापेमारी कर 6 अपराधियों को किया गया गिरफ्तार

आपको बता दें कि एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि सूचना मिलते ही छापेमारी कर छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने सड़क लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उन सबों के पास से लूटे गए 10 हजार रुपयों में से सात हजार रुपए, लूटी गई बाइक और मोबाइल के साथ घटना के समय प्रयोग की गई अपराधियों की बाइक और मोबाइल के साथ रुपए भी बरामद किए गए। फिलहाल उन सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़े : जमुई पुलिस को बड़ी सफलता, दो फरार नक्सली गिरफ्तार…

बृजमोहन भगत की रिपोर्ट

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...