STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद 2 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल

मसौढ़ी : बिहार में अपराधियों के खिलाफ जारी ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच पटना पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम को आज अहले सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है। मसौढ़ी प्रखंड के अंतर्गत चरमा ग्रामीण सड़क पर भोर में करीब 4:20 बजे पुलिस और अपराधियों के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मनेर निवासी अशोक पासवान उर्फ बादल पासवान (45 वर्ष) और अजय यादव (47 वर्ष) के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में अशोक पासवान के पैर में गोली लगी है, जिसे तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाल-बाल बची पुलिस टीम, गाड़ी को छूकर निकली अपराधियों की गोली

मामले कीजानकारी देते हुए पटना पूर्वी सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि मसौढ़ी थाना और एसटीएफ की संयुक्त टीम तड़के किसी गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के लिए जा रही थी। इसी दौरान चर्मा ग्रामीण रोड पर अपराधियों से उनका आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की तरफ से चलाई गई गोली पुलिस की गाड़ी को टच करते हुए गुजर गई। अगर प्रशासनिक अधिकारी और जवान गाड़ी के भीतर सुरक्षित पोजीशन में नहीं होते, तो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो सकते थे।

Patna Golibari 1 22Scope News

​पुलिस ने चलाई 2 राउंड गोली, बाइक चला रहा था अजय यादव

पटना पूर्वी सिटी एस पी परिचय कुमार ने बताया कि आत्मरक्षार्थ और अपराधियों को रोकने के लिए पुलिस की तरफ से महज दो राउंड जवाबी फायरिंग की गई। इसमें से पहली गोली बाइक के पीछे बैठे कुख्यात अशोक पासवान उर्फ बादल पासवान के पैर में लगी और वह वहीं गिर गया। वहीं, दूसरा अपराधी अजय यादव, जो मोटरसाइकिल की ड्राइविंग कर रहा था, उसे पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान अपराधियों के पास से एक अवैध रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किए गए हैं।

Patna Golibari 2 22Scope News

​प्रशासन का अपराधियों पर कड़ा प्रहार

इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि सूबे में सम्राट चौधरी के निर्देशों के तहत प्रशासन अपराधियों को दबोचने में पूरी मुस्तैदी से लगा हुआ है। पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एनकाउंटर से लेकर सघन छापेमारी अभियान चला रही है। पुलिस अब गिरफ्तार अपराधियों के पुराने इतिहास और इनके नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।

Patna Golibari 3 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 10 बेजुबान मवेशियों को तस्करों के चंगुल से बचाया गया सुरक्षित

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...

Magadh Mahila College Science Block:  CM सम्राट चौधरी का छात्राओं को...

Magadh Mahila College Science Block: बिहार में छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...