और इस तरह से हारा हुआ मैच जीत गया गुजरात….

रांचीः कल रात आइपीएल के एक रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त दे दी। कड़े मुकाबले में गुजरात ने मुंबई इंडियंस को 6 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही गुजरात की आइपीएल में जीत से शुरुआत हुई वहीं मुंबई ने 12 वां ओपनिंग मैच गंवाया है।

ये भी पढ़ें-घर से भागकर शादी करने जा रहा था प्रेमी जोड़ा कि रास्ते में हो गई…… 

एक समय यह मुकाबला पूरी तरह से मुंबई इंडियंस जीतता हुआ नजर आ रहा था पर लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के बाद मुंबई जीता हुआ मैच हार गया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करते हुए गुजरात ने 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए।

अंतिम ओवर में मुंबई को जीतने के लिए 19 रनों की जरुरत थी

गुजरात की तरफ से साई सुदर्शन ने 45 रनों की पारी खेली वहीं कप्तान गिल ने 31 रन बनाए। बुमराह को तीन विकेट मिला। जवाब में मुंबई की टीम 162 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से ब्रेविस ने 46 रनों की सर्वाधिक रनों की पारी खेली। अंतिम ओवर में मुंबई को जीतने के लिए 19 रनों की जरुरत थी।

सीएस आई 14 22Scope News

ये भी पढ़ें-पलामू में डबल मर्डर से मची सनसनी, हत्या के बाद…..

हार्दिक पांड्या ने पहले दो गेंदो पर छक्का और चौका जमाकर जीत के करीब ले गए पर अगली ही गेंद पर राहुल तेवतिया को कैच दे बैठे। उसकी अगली ही गेंद पर पीयूष चावला भी आउट हो गए। इस तरह से गुजरात ने अपना पहला मुकाबला 6 रनों से जीत लिया।

JioPC Launch: क्या आपका लैपटॉप हो गया है स्लो? JioPC के...

JioPC Launch, नई दिल्ली: पुराने लैपटॉप या डेस्कटॉप के धीमे होने पर नया कंप्यूटर खरीदना जरूरी नहीं होगा। रिलायंस जियो ने JioPC सेवा को...

Chas ITI More Garbage: बोकारो के इस प्रमुख मार्ग पर क्यों...

Chas ITI More Garbage: एक ओर देशभर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं बोकारो के...

Reliance Ice Cream: ₹10 से मिलेगी आइसक्रीम, Reliance Consumer ने लॉन्च...

Reliance Consumer ने Bombay Creamery नाम से आइसक्रीम ब्रांड लॉन्च किया है। कीमत ₹10 से शुरू होगी और बिक्री पहले पश्चिम भारत में शुरू...