पलामू में डबल मर्डर से मची सनसनी, हत्या के बाद…..

palamu- पलामू से एक सनसनीखेज खबर आ रही है। डबल मर्डर से सनसनी मच गई है। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ गांव की बतायी जा रही जहां दो युवको की अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। हत्या को लेकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर आवागमन बाधित कर दिया।

ये भी पढ़ें-हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का फर्जी अकाउंट इंटरनेट पर वायरल ! 

मृतकों का नाम राजेश कुमार और सुजीत भुइंया बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार राजेश और सुजीत आपस में दोस्त थे। दोनों सुबह टहलने के लिए निकले थे। इतने में ही पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने राजेश को पकड़ कर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

अवैध बालू के खेल में हुई हत्या

जिसके बाद सुजीत वहां से अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा जिसके बाद अपराधियों ने उसे दौड़ाकर धर दबोचा और उसकी भी हत्या कर दी। हत्या के बाद गुस्साये ग्रामाणों ने इसके बाद एक आरोपी के घर में तोड़फोड़ भी की है। हालांकि हत्या के सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

वास्तु विहार एड 17 22Scope News

ये भी पढ़ें-होली से पहले यहां पकड़ायी शराब की बड़ी खेप…..

जानकारी के मुताबिक यह हत्या अवैध बालू के खेल वर्चस्व की लड़ाई में की गई है। इस मामले में मृतक के परिजनों के द्वारा थाने में रामा चौधरी और श्यामा चौधरी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस मामले में हत्या के आरोपियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...