राजद में आदिवासी नेतृत्व की अनदेखी पर फूटा गुस्सा: सकला मार्डी ने जिला अध्यक्ष न बनाए जाने पर जताई नाराजगी

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में राजद के सक्रिय आदिवासी कार्यकर्ता सकला मार्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी में आदिवासी नेतृत्व की उपेक्षा को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जिला अध्यक्ष बनाए जाने से वंचित कर आदिवासी समाज के साथ अन्याय किया है।

सकला मार्डी ने कहा कि झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने आदित्यपुर के कुछ नेताओं – जनार्दन यादव, वीरेंद्र यादव, राजेश यादव और श्रीराम यादव – के बहकावे में आकर उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पूरे जिले में मेहनत कर संगठन को मजबूत किया और संगठनात्मक चुनाव में उनके नेतृत्व में 72 सक्रिय सदस्य बनाए गए, जबकि विरोधी पक्ष केवल 10-12 सक्रिय सदस्य ही जोड़ सका।

सकला ने आरोप लगाया कि विरोधी खेमे में शामिल अधिकांश लोग व्यवसायी हैं जो हाल में ही पार्टी से जुड़े हैं और उन्होंने जातीय गठजोड़ व आर्थिक प्रभाव के बल पर संगठन में पद हथिया लिया। उन्होंने कहा कि कोल्हान प्रमंडल में राजद या उसके पूर्ववर्ती जनता दल से अब तक केवल दो आदिवासी नेता – गोवर्धन नायक और मंगल सिंह लमाय – ही विधायक या मंत्री बन पाए हैं। इसके बावजूद इस बार एक सुनियोजित साजिश के तहत एक युवा आदिवासी नेता को जिला अध्यक्ष बनने से रोक दिया गया और एक गैर-आदिवासी को अध्यक्ष बना दिया गया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजद के भीतर कुछ नेता भाजपा जैसी मानसिकता से ग्रसित हैं और वे लालू प्रसाद यादव तथा पार्टी को कमजोर करने की दिशा में काम कर रहे हैं। सकला ने यह ऐलान किया कि वे शीघ्र ही पटना जाकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात कर कोल्हान क्षेत्र में आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों में पनप रही नाराजगी से अवगत कराएंगे।


Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates