कोयलांचल यूनिवर्सिटी के प्रोवीसी रहे अनिल महतो बने जैक बोर्ड के नए अध्यक्ष

रांची : तीन माह बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति शुक्रवार को कर दी गयी है. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने अपने आवास में प्रेस वार्ता कर नामों की घोषणा की. रांची यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक और बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के प्रोवीसी डॉ. अनिल कुमार महतो को अध्यक्ष और केसीबी कॉलेज बेड़ो के प्रभारी प्राचार्य विनोद सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इनका चयन क्वालिफिकेशन के आधार पर 10 दिसंबर को हुआ.

anil 22Scope News

लॉटरी में डॉ. अनिल कुमार महतो का नाम सामने आया. तीन लोगों का आवेदन आया था, जिसमें उषा किरण, डॉ. शब्बीर हुसैन और डॉ. अनिल कुमार का नाम आया था. शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने नए जैक अध्यक्ष के रूप में डॉ. अनिल कुमार महतो के नाम की घोषणा की. शिक्षा मंत्री ने कहा कि अध्यक्ष को सभी पावर दिए जाएंगे, जिससे लंबित काम में तेजी आयेगी. शिक्षा मंत्री के अनुसार अधिसूचना शुक्रवार को ही देर शाम जारी कर दिया जाएगा. इनका कार्यकाल 3 साल का होगा.

डॉ. अनिल कुमार महतो रांची यूनिवर्सिटी के एग्जामिनेशन कंट्रोलर रह चुके हैं और विनोद बिहारी विश्वविद्यालय कोल्हान के प्रो वीसी भी रह चुके हैं. 125 प्लस 2 कॉलेजों के अप्रूवल अगले कैबिनेट में सरकार इस को स्वीकृति देने जा रही है. जिला, प्रखंड, पंचायत में 80 मॉडल स्कूलों को लेकर स्वीकृति दे दी गई है.

जैक उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. विनोद सिंह का चयन हुआ है. उपाध्यक्ष पद के लए एक ही आवेदन आया था. जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से झारखंड शिक्षा बोर्ड में कोई फैसला नहीं हो पा रहा था. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद रिक्त रहने की वजह से इंटर कॉलेलों में सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भी अधर में लटका हुआ था. नए अध्यक्ष के आने से कई परेशानियां दूर हो जाएंगी.

झारखंड में झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद 15 सितंबर 2021 से ही खाली था. 15 सितंबर को काउंसिल के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह और उपाध्यक्ष फूल सिंह का कार्यकाल समाप्त हो गया था. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की मंजूरी के बिना जैक की ओर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने में परेशानी आ रही थी. कर्मचारियों के वेतन भुगतान में भी अड़ंगा आ रहा था.

रिपोर्ट: करिश्मा सिन्हा

मेरठ में ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, जानिए कितने करोड़ में बनेगा विश्वविद्यालय

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...