PATNA: शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही हंगामा शुरु हो गया है.
अपनी मांगों को लेकर पुलिस मित्रों ने राबड़ी आवास के
सामने धरना दे रहे हैं. मानदेय और नौकरी की मांग को लेकर
पुलिस मित्र आज तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास के
सामने पहुंचे हैं. पुलिस मित्र के अनुसार तेजस्वी यादव ने
सरकार में आने के बाद उन्हें आश्वासन दिया था कि वो
उनके हित के लिए कुछ करेंगे. उन्होंने कहा कि आज जब
शीतकालीन सत्र शुरु हो रहा है ऐसे में उनकी मांगों को भी सदन के पटल पर रखा जाए.

प्रदर्शनकारियों में भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल
प्रदर्शन करने वाले पुलिस मित्रों के साथ भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं. बता दें कि बीते दिनों भी पुलिस मित्रों ने राबड़ी आवास का घेराव किया था. हालांकि तेजस्वी यादव के आश्वासन के बाद सब लौट गए थे. लेकिन इसबार सत्र के पहले दिन ही राबड़ी आवास का घेराव किया गया है.राबड़ी आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई. सुरक्षा के दृष्टिकोण से राबड़ी आवास के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल को बुला लिया गया है.
शिक्षक अभ्यर्थी ने भी किया है महाआंदोलन का एलान

शिक्षक अभ्यर्थियों ने भी सातवें चरण की बहाली को लेकर बिहार में महाआंदोलन का एलान कर रखा है. उन्होंने कहा था कि अगर सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करती है तो हम सदन में हंगामा करेंगे और सदन चलने नहीं देंगे.
- World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय टीम में चयनित, दक्षिण कोरिया में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व
- Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला लोहा गिरने से 8 मजदूरों की मौत
- सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर लगी मुहर
Highlights







