वोट बहिष्कार करते ही ग्रामीणों से मिलने पहुंची अन्नपूर्णा देवी

Koderma-पंचायत चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने वाले लालमनदिग्थु के ग्रामीणों से केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मुलाकात कर गुस्से की वजह जानने की कोशिश की हैं.

मतदान का बहिष्कार से उड़ी प्रशासन की नींद

यहां बता दें कि ग्रामीण लम्बे अर्से से शिवम आयरन फैक्ट्री का विरोध कर रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि आयरन फैक्ट्री से निकलने वाले धुंए से उनकी जिंदगी दूभर हो गयी है. यह सिलसिला कई वर्षों से जारी है. जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक यह पीड़ा बतायी गयी है. लेकिन कहीं से भी समाधान नहीं निकला. आखिरकार आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव के दौरान वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया. यही कारण है कि पंचायत चुनाव के दौरान इस गांव के एक भी ग्रामीण ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया.

आयरन फैक्ट्री के धुएं से ग्रामीणों की अटकी सांस

 ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं के कारण आसपास की जमीन बंजर हो गई है, कुएं- तालाब का पानी काला पड़ गया है. इसके कारण न सिर्फ इंसान की जिंदगी खतरे में है, बल्कि  जंगली जानवरों की सांस पर खतरा मंडराने लगा है. लेकिन प्रशासन कोई भी पहल करने को तैयार नहीं है. मौके पर अन्नपूर्णा देवी ने जिला प्रशासन बात कर फैक्ट्री को प्रदूषण रहित बनाने का आश्वासन दिया है.

रिपोर्ट- अमित

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...