गोपालगंज पुलिस-अपराधी के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी आकाश घायल

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बायपास के समीप शनिवार को तड़के पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी अपराधी आकाश कुमार घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल अपराधी की पहचान थावे थाना क्षेत्र के बरईहाता गांव निवासी मनोज सिंह के पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है।

आकाश लंबे समय से फरार चल रहा था, उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार STF समेत गोपालगंज पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही थी

पुलिस के अनुसार, आकाश कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार एसटीएफ समेत गोपालगंज पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही थी। उस पर हत्या, लूट, रंगदारी समेत करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि हाल ही में आकाश कुमार ने थावे के एक स्टील व्यवसायी मृत्युंजय कुमार से रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी की रकम नहीं मिलने पर उसने व्यवसायी को जान से मारने की धमकी देते हुए 60 दिनों का अल्टीमेटम भी दिया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विशेष सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया था।

Gopalganj Police 1 22Scope News

गिरफ्तारी के बाद हथियार की बरामदगी के लिए उसे नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बायपास के पास ले जाया गया

गिरफ्तारी के बाद हथियार की बरामदगी के लिए उसे नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बायपास के पास ले जाया गया। इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आकाश कुमार के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। घायल अपराधी को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। आकाश कुमार पर थावे के पूर्व मुखिया कुरैश मियां की हत्या सहित कई संगीन मामलों में संलिप्तता का आरोप है।

Gopalganj Police 2 22Scope News

अपपराधी पिछले करीब 5 वर्षों से कानून की गिरफ्त से बचता आ रहा था – पुलिस

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह पिछले करीब पांच वर्षों से कानून की गिरफ्त से बचता आ रहा था और हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। इस पूरे मामले को लेकर गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी साझा कर सकते हैं। मुठभेड़ के बाद जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Gopalganj Police 22Scope News

यह भी पढ़े : STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद 2 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बख्तियारपुर में STF व जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिनी...

बख्तियारपुर : बिहार के पटना जिला अंतर्गत बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से पुलिस और एसटीएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्पेशल टास्क फोर्स...

ECL Job Scam: फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने के...

ईसीएल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने के आरोपों की जांच तेज हो गई है। एसीबी टीम धनबाद के निरसा पहुंचकर शिकायतकर्ता...

Teacher Eligibility Test Update: टेट अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 65...

 सुप्रीम कोर्ट ने टेट अनिवार्यता से जुड़ी 65 से अधिक पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर दीं। कार्यरत शिक्षकों को अब 31 अगस्त 2028 तक टेट...

JTET Language Dispute: भोजपुरी, अंगिका और मगही को लेकर 3 जून...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में भाषा विवाद सुलझाने के लिए 3 जून को उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय कमेटी की बैठक होगी। भोजपुरी, अंगिका और...

Jharkhand Treasury Scam: रांची, रामगढ़ और चाईबासा तक बढ़ी जांच, हाईलेवल...

झारखंड में कोषागार घोटाले की जांच का दायरा बढ़ा। रांची, रामगढ़ और चाईबासा में करोड़ों की अवैध निकासी के मामलों की पड़ताल अब हाईलेवल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img