नीट यूजी पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी

धनबाद : एक बार फिर धनबाद में सीबीआई ने छापे मारी की है। सीबीआई के छापेमारी में नीट यूजी पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है।

धनबाद के सरायकेला से एक युवक अमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।जबकी उसका एक और सहयोगी बंटी भागने में कामयाब रहा है।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक पेपर लीक में अमन मुख्य सह साजिशकर्ता है। उसने झारखंड बिहार में नीट यूजी लीक कराने वाली गैंग के सरगना के जरिए कई पेपर लीक कराए।

नीट पेपर लिक मामले में वह मुख्य कड़ी है स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम से पूछताछ के बाद अमन का नाम सामने आया।

सीबीआई रिमांड झेल रहे बिहार के चिंटू और मुकेश ने भी उसका नाम लिया था। मामले में फरार चल रहे नालंदा के रॉकी से भी अमन का कनेक्शन जुड़ रहा है।

अमन मूल रूप से हजारीबाग का है। बैंक मोड़ क्षेत्र के व्यवसायी के बेटे समेत तीन युवकों से भी सीअीआई ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी धनबाद के एक डॉक्टर के बेट और झरिया के एक युवक की भूमिका की भी जांच कर रही है।
उधर, गुजरात के 56 छात्रों ने नीट- यूजी दोबारा नहीं कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। उन्होंने कहा है कि नीट यूजी परीक्षा-2024 रद्द नहीं होनी चाहिए।

जिन परीक्षार्थियों ने इसमें गड़बड़ी की, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना है कि 17-18 साल के परीक्षार्थियों ने 3-4 साल की कड़ी मेहनत कर नीट-यूजी पास की थी। जब से परीक्षा में गड़बड़ी की खबरें आई हैं, तब से ऐसे परीक्षार्थी मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...

Pakur Constitution Day Celebration: शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ स्थित एंडेवर एकेडमी के बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में...

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि