पेट्रोल पम्प फायरिंग मामला : अमन गैंग का एक और अपराधी गिरफ्तार

धनबाद :

धनबाद : गैंगेस्टर अमन सिंह के गुर्गे सज्जाद कुरैशी को गोविंदपुर थाने की पुलिस ने बिहार के जमुई स दबोच लिया है. बता दें कि गोविंदपुर के सिटी फ्यूल पेट्रोल पंप में सज्जाद कुरैशी ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था. मिली जानकारी के अनुसार नीरज तिवारी हत्याकांड में शामिल दो अन्य शूटरों के भी वहीं छुपे होने की सूचना थी लेकिन वो भागने में कामयाब रहें. बता दें कि लोहा कारोबारी और पम्प के मालिक गुलाम कादिर के पेट्रोल पंप पर हुए फायरिंग की उक्त घटना की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुई थी.

डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने मीडिया को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गोविंदपुर सिटी फ्यूल्स पेट्रोल पंप के मालिक गुलाम कादिर अंसारी के द्वारा पुलिस को एक शिकायत की गई थी. गोविंदपुर थाना में इसके लिए प्राथमिकी दर्ज की गई थी. बताया गया था कि शूटर अमन सिंह गिरोह के गुर्गों के द्वारा 50 लाख की की गई. रंगदारी नही देने पर पेट्रोल पंप में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था.

वारदात में शामिल मुख्य आरोपी शहजाद कुरैशी को बिहार के जमुई जिला से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शहजाद की निशानदेही पर धनसार थाना क्षेत्र से एक देसी पिस्टल और दो गोली भी पुलिस ने बरामद किया है. वारदात में शामिल कुंदन मिर्धा समेत पांच आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही जेल भेज चुकी है. इन आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की तीन हथियार भी पुलिस के द्वारा बरामद किया जा चुका है.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Dhanbad- शूटर अमन सिंह ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...