बिहार में फिर ट्रेन हादसा, मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतरीं

कटिहार : कटिहार रेल मंडल अंतर्गत बारसोई और सुधानी के बीच गुरुवार की शाम डीबीकेएम एमिटी वैगन का चार चक्का बेपटरी हो गया। हालांकि एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई, लेकिन इस घटना के बाद डाउन लाइन ब्लॉक हो गया। रेल प्रशासन के इस घटना के संज्ञान में आते ही तत्काल कटिहार से एआरटी स्पेशल रेल अधिकारियों की टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। रात तक तक रेल प्रशासन डाउन लाइन को पुनः बहाल करने की कोशिश में जुटा रहा।

जानकारी के अनुसार, डीबीकेएम वैगन भारतीय रेलवे प्रणाली में एक प्रकार के वैगन का संक्षिप्त रूप है। यह मालगाड़ी गुवाहाटी से किशनगंज जा रही थी। इसी दौरान सुधानी रेलवे फाटक के पास पुल संख्या 136 के पास दो डिब्बों के चार पहिए पटरी से उतर गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि वे आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। फिलहाल इस रूट पर अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इस कारण इस घटना में ना तो कोई हताहत हुआ है और ना ही किसी प्रकार की कोई क्षति की सूचना है। वहीं रेल प्रशासन के जरिए रात में परिचालित होने वाली कुछ ट्रेनों को वाया सनौली सालमारी रूट से डायवर्ट किया गया।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि डीआरएम कटिहार ने इस घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। कटिहार रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने कहा कटिहार न्यूजलपाईगुड़ी रेलखंड के डाउन लाइन पर परिचालन अब सामान्य हो गया है। पटरी से उतरने के दो से तीन घंटे के अंदर ही रेलवे ट्रैक को साफ कर दिया गया था। हादसे के पीछे की वजह की जांच के लिए एक टीम गठित की जाएगी। हर पहलू की गहनता से जांच की जाएगी और जांच टीम यह पता लगाएगी कि मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से कैसे उतरा।

यह भी पढ़े : बिहार को केंद्र सरकार के द्वारा त्योहार पर अनुपम भेंट – सम्राट चौधरी

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...