असामाजिक तत्वों ने नेवारी के पुंज में लगायी आग, लाखों का हुआ नुकसान

जहानाबाद : जहानाबाद के काको प्रखंड अंतर्गत डेढ़सैया गांव में असामाजिक तत्वों के द्वारा एक भीषण अगलगी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें पीड़ित किसान को करीब डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। डेढ़सैया गांव निवासी पीड़ित किसान कारू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खलिहान मैं लगे दो नेवारी पुंजों में करीब 50 हजार की संख्या में नेवारी एवं पास में रखे करीब 40 मन गेंहू का भूंसा में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दिया गया। जिसके बाद जैसे ही हमें इसकी सूचना प्राप्त हुई तो हम घटनास्थल पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लेकिन आग लपेट इतनी तेज थी कि ग्रामीणों के प्रयास से आठ पर काबू नहीं पाया गया।

इस घटना की सूचना अग्निशमन विभाग स्थानीय थाने सहित सभी संबंधित लोगों को इसकी सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड गाड़ी पहुंचकर करीब मस्ताकत के बाद आग पर काबू पाया है। लेकिन आग पर काबू पाते पाते काफी विलंब हो चुका था। जिसके कारण नेवरी के पुंज जलकर खाक हो गया। इस आगलगी की घटना में करीब डेढ़ लाख रुपया का नुकसान पीड़ित किसान को हुआ है।

किसान का कहना है कि किसी या सामाजिक तत्वों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया है। खलिहान में रखे हुए कई बकू भुसा को तहस-नहस कर दिया और उठाकर लेकर चले गए। इस घटना की सूचना भेलावर ओपी पुलिस को दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है। किसान का कहना है कि इस घटना से पशु का चारा जलकर खाक हो गया जिसके कारण पशु को खिलाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़े : शॉर्ट सर्किट के कारण किसान के खलिहान में लगी आग

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...