मछली से भरे तालाब में असामाजिक तत्वों ने डाला जहर, लाखों का नुकसान

जहानाबाद : जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के जाफरगंज के समीप एक मछली से भरे तालाब में असमाजिक तत्वों द्वारा जहर डाल दिया गया। जिसके कारण 15 हजार मछलियां मर गई। जिससे मछली पालन कर रहे व्यक्ति का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। धनगवां गांव निवासी मुन्ना जी ने बताया कि जाफरगंज के समीप एक 10 कट्ठे जमीन में तालाब बनाकर मछली पालन करते थे। जब वह आज तालाब पर पहुंचे तो देखा कि तालाब में पानी के ऊपर बड़ी संख्या में मछलियां मरी हुई है। जिसके बाद गांव के लोगों के सहयोग से मछलियों को तालाब से निकाल गया है।

उन्होंने ने बताया कि गांव के आसपास तीन तालाब में वह मछली पालकर रोजगार करते थे। किसी असामाजिक तत्वों के द्वारा एक तालाब में जहर डाल दिया गया। जिसके कारण इस तालाब के 15 हजार मछलियां मर गई। उन्होंने बताया कि 15 हजार मछली जीरा डाला गया था। सभी मछलियां अब बाजार में बिकने के लिए तैयार हो चुकी थी। जिस तरह से आज असामाजिक तत्वों द्वारा यह कार्य किया गया है। जिसके कारण काफी क्षति हुआ है। इस तालाब में जहर डाल दिया जिससे करीब सात लाख रुपए का नुकसान हो गया है। मछली का व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।

यह भी पढ़े : शराब तस्कर व उत्पाद पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है शराब का अवैध धंधा

यह भी देखें :

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Jharkhand Treasury Scam: ट्रेजरी स्कैम को लेकर भाजपा ने उठाए सवाल,...

Jharkhand Treasury Scam, रांची: झारखंड में 150 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित ट्रेजरी स्कैम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के किला मैदान से राजकुमार चौबे...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में रविवार को सनातन आस्था और संस्कृति से जुड़ा बड़ा आयोजन देखने को मिला। विश्वामित्र...

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...