Advertisment

मुलाकात की बात CM और प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय को पता थी: अनूप

RANCHI: पहले ट्वीट तुरंत डिलीट-असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ

अपनी फोटो वायरल होने के बाद कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने 

सफाई देते हुए कहा कि इस मुलाकात की जानकारी पार्टी प्रभारी

अविनाश पांडे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी थी.

पहले ट्वीट हुआ और फिर उसे तुरंत डिलीट क्यों किया

अनूप सिंह ने मंगलवार को विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि

असम के मंत्री पी. हजारिका की ओर से पहले ट्वीट हुआ और फिर उसे

तुरंत डिलीट क्यों कर दिया गया. उन्होंने कहा कि कल अगर उनके

खिलाफ सीबीआई या ईडी जांच शुरू हो जाए, तो कोई बड़ी बात नहीं होगी.

उन्होंने बताया कि वे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिलने गये थे,

क्योंकि उनके ट्रेड यूनियन से संबंधित कुछ मुद्दे थे. इसलिए वे केंद्रीय मंत्री से मिलने गये थे. इसके बावजूद भी यदि असम के सीएम या बीजेपी की ओर से कोई आरोप लगाया जाता है, तो वे उसका जवाब देंगे.विधायक अनूप सिंह ने कहा कि हावड़ा में गिरफ्तार तीन कांग्रेसी विधायकों पर उनका कोई आरोप नहीं था, सिर्फ उन्होंने अपनी शिकायत में यह जानकारी दी है कि उन विधायकों से जो बात हुई थी, उस संबंध में पूरी जानकारी अपने आवेदन में दिया है.

विधायक अनूप सिंह ने रांची के अरगोड़ा थाने में दिये गये आवेदन में कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने लिखा है कि उन्हें विधायक राजेश कच्छप और इरफान अंसारी ने फोन कर कहा था कि वह कोलकाता आएं और सरकार को अपदस्थ करने में उनकी मदद करें. नयी सरकार में उन्हें मंत्री और सभी विधायकों को 10 करोड़ रुपये भी मिलेंगे.

Patamda Stone Quarry Protest: स्कूल और घरों के पास खनन पर...

Patamda Stone Quarry Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले के पटमदा ब्लॉक की ओडिया पंचायत के ग्रामीणों ने पत्थर खदान (स्टोन क्वारी) के संचालन के विरोध में...

Adityapur Brown Sugar Raid: सरायकेला में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, छत...

Adityapur Brown Sugar Raid: आदित्यपुर पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...