Commercial Advertisment

यूजीसी नेट जून 2025 के लिए आवेदन शुरू, परीक्षा 21 से 30 जून तक 85 विषयों में आयोजित होगी

रांची: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) जून 2025 सत्र के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 17 अप्रैल 2025 से आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 मई 2025 तय की गई है, जबकि 9 से 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार (correction) का मौका मिलेगा।

इस वर्ष यूजीसी नेट परीक्षा 21 जून से 30 जून 2025 तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 85 विषयों में होगी। एडमिट कार्ड, परीक्षा सिटी और परीक्षा केंद्र की जानकारी एनटीए बाद में जारी करेगा।

आवेदन शुल्क

शैक्षणिक योग्यता:
परीक्षा में शामिल होने के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री आवश्यक है। वहीं ओबीसी-एनसीएल, एससी, एसटी, और दिव्यांग वर्ग के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा 50% रखी गई है।

ग्रेजुएशन वाले भी कर सकते हैं आवेदन
इस बार चार वर्षीय स्नातक डिग्री (ग्रेजुएशन) करने वाले छात्र भी यूजीसी नेट परीक्षा के लिए पात्र होंगे, बशर्ते उन्होंने ग्रेजुएशन में न्यूनतम 75% अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो। उम्मीदवार उसी विषय में नेट परीक्षा दे सकते हैं, जिसमें वे भविष्य में पीएचडी करना चाहते हैं।


Giridih Environment Awareness Campaign: गिरिडीह में बीएड प्रशिक्षुओं की अनूठी पहल,...

Giridih Environment Awareness Campaign: पर्यावरण संरक्षण और सोशल मीडिया के सकारात्मक इस्तेमाल को लेकर गिरिडीह के के.एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड प्रशिक्षुओं...

Sardar Patel Jayanti Patna: पटना में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती...

Sardar Patel Jayanti Patna: भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को पटना में राजकीय समारोह आयोजित किया...

Samrat Chaudhary Tribute to RK Sinha: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व...

Samrat Chaudhary Tribute to RK Sinha: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...