Advertisment

हम बाहरी हैं क्या? जिसने झारखंड बनाया वो बाहरी कैसे हुआ : Champai Soren का Ghatsila में BJP मंच से बड़ा बयान, बोले जनता देगी जवाब

घाटशिला उपचुनाव में चंपाई सोरेन ने विपक्ष पर बड़ा वार किया। बोले, “हम बाहरी हैं क्या? जिसने झारखंड बनाया, वो बाहरी कैसे हुआ?


घाटशिला: झारखंड उपचुनाव की सियासी गर्मी तेज हो गई है। मंगलवार को Ghatsila विधानसभा क्षेत्र के मूसा बानी प्रखंड में आयोजित BJP की विशाल जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ‘बाहरी’ बयान का जवाब देते हुए कहा हम बाहरी हैं क्या? जिसने झारखंड का निर्माण किया, जो झारखंड आंदोलन का हिस्सा रहा, वही अगर बाहरी कहलाएगा तो फिर अंदर कौन है?

Champai Soren ने कहा कि विपक्ष को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर ‘बाहरी कौन है?’ उन्होंने कहा  “हम तो झारखंड आंदोलन से निकले हैं, झारखंड की मिट्टी से जुड़े हैं। झारखंड का निर्माण हमने किया है। अगर हमें बाहरी कहा जा रहा है तो यह झारखंड के आंदोलनकारियों का अपमान है।


Key Highlights

  • घाटशिला उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में की जनसभा।

  • विपक्ष के बाहरी बयान पर बोले  कौन है बाहरी, बताना होगा विपक्ष को।

  • चंपाई ने महागठबंधन सरकार पर लगाया आदिवासियों और युवाओं को “ठगने” का आरोप।

  • कहा छह साल में आदिवासी हित में एक भी काम नहीं, केवल लाठीचार्ज और धोखा।

  • भीड़ में बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं भाजपा में शामिल हुए।

  • बोले भाजपा की होगी ऐतिहासिक जीत, जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है।


उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने छह वर्षों में आदिवासी और मूलवासी समाज के साथ धोखा किया है। “छह साल में एक भी जनहित का काम नहीं हुआ। गांवों में सड़क नहीं, पीने का पानी नहीं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं। आदिवासियों पर लाठीचार्ज किया गया, आंदोलनकारियों को जेल भेजा गया। यह सरकार केवल ठगने का काम करती रही है,” चंपाई ने कहा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने महागठबंधन सरकार पर आरोप लगाया कि उसने युवाओं को बेरोजगार भत्ता के नाम पर ठगा। “बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया गया था, लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला। युवाओं के साथ वादा खिलाफी की गई। आदिवासियों का हक छीना गया, जमीन हड़पी जा रही है और सरकार चुप है।”

सभा के दौरान भारी भीड़ उमड़ी, खासकर युवाओं और महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। चंपाई ने कहा — “यह जनसैलाब खुद साबित कर रहा है कि जनता बदलाव चाहती है। जहां हम खड़े हो जाते हैं, वहां जनसागर उमड़ पड़ता है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत तय है।”

उन्होंने आगे कहा कि “मैय्या सम्मान योजना” के लाभार्थियों में भी गड़बड़ियां हैं। “कई पंचायतों में पात्र महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिला, जबकि जिनका घर नहीं, जिनका पति नहीं, उन्हें लाभ दिया जा रहा है। यह भेदभाव की राजनीति है।”

भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में आयोजित इस सभा में हजारों ग्रामीण शामिल हुए। मंच से Champai Sorenने कहा कि “अब जनता समझ चुकी है कि उसे किसे चुनना है। भाजपा की सरकार ही झारखंड को फिर विकास की राह पर ले जाएगी।”

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने हेमंत सोरेन के हालिया बयान पर फिर पलटवार करते हुए कहा — “वो कह रहे हैं कि बाहरी लोग आएंगे और गुमराह करेंगे। मैं पूछना चाहता हूं — क्या चंपाई सोरेन बाहरी है? जिसने झारखंड के लिए लड़ाई लड़ी, जेल गया, वही बाहरी कहलाएगा? जनता इस अपमान का जवाब देगी।”

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...