Advertisment

स्वाद के नाम पर आप जहर तो नहीं ले रहे

धनबाद : कतरास नगर निगम के फ़ूड इंस्पेक्टर और जिला फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर की सँयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की आड़ में ज़हर के कारोबार का पर्दाफाश किया है।

कतरास थाना अंतर्गत भगत मुहल्ला में लक्ष्मी फ़ूड प्रोडक्ट फेक्ट्री में सॉस बनाया जा रहा था जहाँ छापेमारी टीम ने सॉस की बोतलों का 51 कार्टून जप्त कर फैक्ट्री को सील कर दिया है। साथ ही सॉस के बोतल और बनाने में उपयोग हो रहे केमिकल के नमूनों को जब्त कर जाँच के लिए भेजा है । फैक्ट्री के संचालन में कई प्रकार के कागजातों की भी कमी पाई गई है।

 वहीं छापेमारी टीम ने स्टेशन रोड स्थित पाल स्वीट्स और बजानिया स्वीट्स की भी जाँच की, जहाँ से जहरीला रंग जब्त किया गया । जिसका उपयोग मिठाई बनाने में किया जाता था। टीम ने सन्दिग्ध मिठाईयों को तत्काल फेंक देने का आदेश दिया। सभी नमूनों को जब्त कर जाँच के लिए भेजा गया है।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के खाद्य पदार्थो का उपयोग ग्राहकों के लिए बहुत ही खतरनाक है। साथ ही आमजनों से अपील करते हुए कहा कि इन मिठाइयों के उपयोग से बचें। अधिकारियों ने चेतावनी भी दी कि जाँच में इन खाद्य पदार्थो के हानिकारक पाये जाने पर सम्बंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमे उन्हें पाँच वर्ष की जेल भी हो सकती है।

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

JPSC JSSC Vivad Jharkhand: छात्र आंदोलन पर झारखंड सरकार की सफाई,...

JPSC JSSC Vivad Jharkhand, रांची: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच, कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों ने...

Babulal Marandi on Jharkhand CAG Report: CAG रिपोर्ट ने खोली हेमंत...

Babulal Marandi on Jharkhand CAG Report: झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर...

Ranchi Vidhansabha Gherao FIR: रांची विधानसभा घेराव पर पुलिस का बड़ा...

Ranchi Vidhansabha Gherao FIR: जेपीएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प...