Big Breaking- कुख्यात टीएसपीसी कमांडर अभय यादव ने किया आत्मसमर्पण

Palamu- कुख्यात टीएसपीसी कमांडर अभय यादव उर्फ गोविन्द जी ने आत्मसमर्पण कर दिया है.

जबकि दूसरी ओर सूचना आ रही है कि इसे गुप्त सूचना के आधार पर छतरपुर थाना क्षेत्र के

चेराई रोड से गिरफ्तार किया गया है.

अभय पर पलामू के चैनपुर, रामगढ़, गढ़वा के रमकंडा और रंका में कई नक्सली वारदात को

अंजाम देने का आरोप है. यह रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुसरमु का रहने वाला है.

अभी पुलिस अधिकारी उसके साथ पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गयी है.

बताया जा रहा है कि टीएसपीसी कमांडर अभय यादव ने कई खुलासे किए हैं.

बता दें कि अभय कुछ दिन पहले वह जेल गया था, जेल से निकलने के बाद उसने टीएसपीसी को खड़ा किया.

खुद ही दस्ते को तैयार किया. लेकिन उसके दस्ते के अधिकतर सदस्य जेल जा चुके हैं.

इसका मुख्य प्रभाव चैनपुर और रामगढ़ इलाके मे माना जाता है.

इसके विरुद्ध बिहार झारखंड समेत के कई थानों में दर्जनों मामले दर्ज है.

डीएसपी ने बताया कि पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर छत्तरपुर थाना क्षेत्र के चेराई रोड से

अभय यादव को गिरफ्तार किया है. इसके पास से भारी मात्रा में

नक्सली पोस्टर व नक्सल साहित्य बरामद हुए हैं.

रिपोर्ट- संजीत 

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...