हथियार से लैस अपराधियों ने देर शाम 5.15 लाख रुपये की लूट

 सूरजदेव मांझी बाघमारा की रिपोर्ट

 बाघमारा: के नक्सल प्रभावित क्षेत्र तोपचाची थाना में सोमवार की देर शाम अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।देर शाम की लूट की घटना से स्थानीय लोगो,दुकानदारो में दहशत का माहौल है।

तोपचांची बाजार स्थित आरोहण फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड के बैंक में हथियार बंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है।फाइनेंशियल बैंक कर्मी हर दिन लोन कलेक्शन रकम को काउंटिंग कर रहे थे।

इसी दौरान हथियार से लैस पाच अपराधी बैंक के अंदर दाखिल हो गया।अपराधियों के पास देशी कट्टा और हॉकी स्टिक था। बैंक के अंदर प्रवेश करते ही कट्टा कर्मीयो के ऊपर तान दिया और रकम की मांग करने लगा।अपराधियों के विरोध करने पर एक कर्मी के साथ मारपीट अपराधियों ने किया।

जिसके बाद लोन कलेक्शन की 5.15 लाख रुपये लूट फरार हो गया।बैंक के बाहर तीन अपराधी बैंक की रेकी भी कर रहे थे।अपराधियों के फरार होने के बाद कर्मियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस सूचना के बाद बैंक पंहुच मामले की जानकारी लिया।ब्रांच हेड ने पुलिस ने को मामले की लिखित शिकायत दिया है।पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।

घटना के संबंध में ब्रांच हेड विकास कुमार ने बताया कि लोन कलेक्शन रकम को एक जगह काउंटिंग कर रहे थे।इसी दौरान सादा लिबास में कट्टा हॉकी स्टिक के साथ 5 लोग बैंक के अंदर प्रवेश कर बैंक कर्मियों से पैसा का मांग किया गया।

रुपये नहीं देने पर अपराधियों ने हथियार बैंक कर्मियों से हाथापाई करने लगा। बैंक में मौजूद सभी रकम को लेकर अपराधी भाग निकल गए।

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...