बैंक के बाहर दिनदहाड़े हथियार की नोक पर 5 लाख रुपये की लूट

पटना: राजधानी के नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास पेट्रोल पंप कर्मचारी से दिनदहाड़े लुटेरों ने 5 लाख रुपये की लूट ली. इस लूट से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. बैंक के पास एक ही बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से दिनदहाड़े हथियार की नोक पर पैसे लूटकर फरार हो गये.

पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक में 5 लाख जमा करने के लिए पहुंचा था. बैंक के बाहर ही अपराधियों ने हथियार की नोक पर पैसे लेकर अपराधी फरार हो गये. हालांकि मौके पर नदी थाना की पुलिस और फतुहा डीएसपी पहुंचकर मामले की छानबीन में लग गए हैं.

वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान करने में लगी हुई है. दिनदहाड़े इस बड़ी लूट की घटना से पुलिस को अपराधियों ने कड़ी चुनौती पेश की है. अब देखने वाली बात होगी कि इस बड़ी लूट की घटना को नदी थाना की पुलिस कब तक उद्भेदन कर पाती है.

रिपोर्ट- उमेश चौबे

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...

Vishwakarma Puja 2026: CM सम्राट चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं,...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वकर्मा पूजा पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने औद्योगिक विकास में श्रमिकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।Vishwakarma Puja...