आरा : भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के पड़रिया बाजार स्थित पीएनबी बैंक के सीएससी केंद्र पर बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने अचानक हमला बोल दिया। लेकिन सीएससी केंद्र में कैश नहीं होने के कारण वह लूट की घटना करने में असफल हो गए। इसके बाद अपराधी उल्टे पांव हथियार लहराते और सीएससी संचालक को धमकाते हुए फरार हो गए।
घटना को लेकर पड़रिया बाजार पर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच मच गई। इसके बाद सीएससी संचालक द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही बड़हरा थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए है।
यह भी पढ़े : हथियारबंद अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख के पुत्र की गोली मारकर की हत्या
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट


















