आर्मी जवान की पत्नी को गोली मारकर किया घायल, PMCH रेफर

जहानाबाद : जहानाबाद में तड़के सुबह एक महिला को गोली मारकर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। घटना जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी उंटा इलाके की है। जहां सुबह करीब चार बजे अज्ञात लोगों नें सो रही एक महिला को खिड़की से गोली मार दिया। बताया जाता है कि महिला किराए के मकान में रह रही थी। महिला का पति सेना का जवान है जो अभी छुट्टी में घर आया हुआ था। तभी सुबह एकाएक गोली चलने की आवाज आई और महिला का पति रोने लगा। रोने की आवाज सुनकर मकान के मालिक के साथ-साथ अन्य पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिला को गोली लगी हुई है और उसका पति रो रहा है। आनन-फानन में पड़ोसियों के द्वारा डायल 112 के पुलिस को सूचना दी गई। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।

घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरीय अधिकारी, सभी पहुलओं पर हो रही है जांच

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। इस दौरान पुलिस ने एक कट्टा और दो जिंदा कारतूस घर के बाहर से बरामद किया है। घटना को लेकर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों का कहना है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। इधर, जब से उसके पति छुट्टी पर आए थे तो किसी तरह की विवाद की बात सामने नहीं आ रही है। अपने तरीके से पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। फॉरेंसिक जांच टीम भी मौके पर पहुंच गई है और घटनास्थल से सभी तरह के साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। इधर, गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े : डिप्रेशन में आकर शिक्षक नें फांसी लगाकर किया आत्महत्या…

यह भी देखें :

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...